नशीला पान खिलाकर महिला से किया रेप , केस दर्ज

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। सोशल मीडिया के जरिए पहचान के बाद एक युवक ने  नशीला पान खिलाकर महिला से रेप किया। यह आरोप लगाते हुये पीडि़ता ने पुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। घटना 20 जून की बताई गई है। 
पुलिस ने बताया कि एक 24 साल की महिला ने रिपोर्ट दी कि अनिल पाल से उसकी जान-पहचान करीब 15-20 दिन पहले सोशल मीडिया के द्वारा हुई। 20 जून को दिन में करीब डेढ़ से 2 बजे अनिल का फोन आया। उसने परिवादिया से लोकेशन पूछते हुये लेने आने की बात कही।  लोकेशन बताने के बाद अनिल  वर्ना हुण्डई कार लेकर आया। अनिल ने उसे मेजा डेम पर घूमाकर उसकी दुकान पर ले गया। जहां उसे खाना खिलाया। परिवादिया को वह दुकान के तीसरे माले पर ले गया। उसने परिवादिया को पान खिलाया। उसमें कुछ मिला रखा था।  पान खाने के बाद उसे चक्कर से आने लगे। आरोप है कि अनिल ने परिवादिया के साथ उसकी ईच्छा के विरुद्ध रेप किया। मना करने पर धमकी दी। परिवादिया 1-2 दिन डर गई। इस कारण उसने यह रिपोर्ट आज पेश की।   पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसकी जांच एसआई राजेंद्र कुमार कर रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा