पूर्व विधायक सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 


बनेड़ा CP SHARMA

पूर्व विधायक पराक्रम सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, साथ ही कस्बा वासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर के सिंह को अंतिम विदाई दी गई। 

    इससे पूर्व राणाजी के नाम से मशहूर तथा  पूर्व सांसद स्व हेमेंद्र सिंह के लघु भ्राता पराक्रम सिंह का लम्बी बिमारी के बाद गुरुवार दोपहर जयपुर में उपचार के दौरान निधन होने की सुचना मिलते ही कस्बे के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों शौक़ की लहर छा गई। 

भारतीय शांति सेना में मेजर के पद पर सेवाएं देने के राजनिति में प्रवेश किया तथा 1993 में कांग्रेस के दिग्गज नेता देवेन्द्र सिंह को हराकर के विधायक चुने गए इसके बाद बनेड़ा पंचायत समिति के प्रधान, पंचायत समिति सदस्य तथा बनेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच बने अपने सरपंच काल में कस्बे में करवाए ऐतिहासिक कार्यो के लिए कस्बे की जनता सदा याद करेंगी। 

शुक्रवार सुबह नजर बाग स्थित अक्षय भवन से सिंह की अंतिम यात्रा बैंडबाजो के साथ शुरू हुई चौखी बावड़ी चोराहा,नाथकुई,माण्डल गेट,भोई मौहल्ला, कायमखानी मौहल्ला होते हुए महासतिया स्थित मोक्षधाम धाम पर पहुंचे जहां पर सिंह की देह को उनके पुत्रों द्वारा मुखाग्नि देकर के पंचतत्व में विलीन किया गया । 

  पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तरफ से सिंह की देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया साथ ही कांग्रेस नेताओं की तरफ से  जिला महासचिव महेश सोनी ने सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र व तिरंगा ओढ़ाया गया।  

सिंह के अंतिम संस्कार में  पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, पुर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, महेश सोनी सहित बड़ी संख्या में दोनों ही पार्टियों के वर्तमान व पुर्व जन प्रतिनिधियों के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए । सिंह के निधन पर कस्बे के शिक्षण संस्थान, तथा व्यापारियों ने अपने लाडले  पूर्व विधायक को अपने व्यापारिक संस्थान बंद रख  अंतिम विदाई दी गई।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा