त्रिमूर्ति स्मारक स्थल से अनावरण पट्टिका तोड़े जाने पर कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

 


 शाहपुरा मूलचन्द पेसवानी 

शाहपुरा के त्रिमूर्ति बारहठ स्मारक स्थल पर लगे हुए अनावरण पट्टिका के जीर्णोद्वार कार्य के दौरान तोड़े जाने के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से त्रिमूर्ति स्मारक स्थल पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जनों ने पार्षदों के साथ वहीं पर धरना देकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया गया। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने कहा कि जीर्णोद्वार कार्य में अनावरण पट्टिका को हटाया गया है जिसे कार्य के दौरान यथास्थान पर वापस लगाया जाना शेष है। अभी बहुत काम होना शेष है पर कांग्रेस केवल राजनीति के लिए इसे मुद्दा बना रही है। इस दौरान स्मारक स्थल पर पहुंचे प्रतापसिंह बारहठ सेवा संस्थान के सचिव कैलाश सिंह झाड़ावत के मौके पर पहुंचने व नगर पालिका के पक्ष में बयानबाजी करने पर कांग्रेस जनों की उनसे भी नौकझोंक हो गयी। 

नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर, संदीप जीनगर की अगुवाई में पार्षदों व पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरदेव जोशी व पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खां द्वारा त्रिमूर्ति स्मारक स्थल का अनावरण व उद्घाटन किया गया था। 

त्रिमूर्ति स्मारक पर वर्षों से लगी हुई अमर शहीदों के स्मारक स्थल पर जीर्णोद्वार के दौरान अनावरण पट्टिका से छेड़छाड़ कर तोड़कर नष्ट करने के मामले में कांग्रेस जनों ने ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेता संदीप जीनगर ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद क्रांतिकारी बारहठ परिवार का त्रिमूर्ति स्मारक त्रिमूर्ति चैराहे पर बना हुआ है। जिसका लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री हरदेव जोशी और बरकतुल्ला खा के कर कमलों द्वारा किया गया था। अनावरण पट्टिका भी त्रिमूर्ति स्मारक पर लगी हुयी थी। वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी द्वारा त्रिमूर्ति स्मारक के जीर्णोद्वार के नाम पर उक्त अनावरण पट्टिका से छेड़छाड करते हुये उसको मौके से हटवा दिया है, जो कि कानून संगत नहीं है। 

ब्लाक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर ने कहा कि शहीद स्मारक को राजनिती का अखाडा बनाकर पूर्व मुख्यमंत्रियों की अनावरण पटिका हटाना कतई उचित नहीं है। नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल ने बताया कि अनावरण पटिका को अविलम्ब वापस लगवाते हुये इस निन्दनीय कृत्य में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जाये। 

इस दौरान रामेश्वर लाल सोलंकी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पार्षद हमीद खान, रमेश सेन, सद्दीक पठान, नमन ओझा मुबारिक हुसैन, डा इशाक खान, महावीर भील, प्रभु सुगंधी, ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर, शंकर खटीक, रमेश शर्मा, नगर महामंत्री आनंद सेठी, नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, नगर महामंत्री ओम सिंधी, हितेश शर्मा, चांद खान, सौरभ शर्मा, धनराज जीनगर कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इमरान खां मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना