सूने व बंद मकानों में चोरी करने वाला यूपी का चोर गिरोह गिरफ्त में
अजमेर. जिले के किशनगढ़ में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन गुणमाला पाटनी व भाजपा नेता महेन्द्र पाटनी के घर चोरी करने वाले उत्तरप्रदेश के चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। चारों आरोपी सूने व बंद मकानों में वारदात करने की फिराक में थे। इसस पहले की वारदात अंजाम देते पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने महेन्द्र-गुणमाला पाटनी के मकान में वारदात करना कबूल किया। चोरों ने पाटनी के गोकुल अपार्टमेन्ट स्थित मकान से करीब 5 लाख की नकदी व 8 से 9 लाख के जेवरात चुराई थे और इनकी बरामदगी के लिए भी पुलिस जुटी है। थाने के कॉन्स्टेबल विनोद कुमार व सीताराम सादा वस्त्रों में शिवाजी नगर में गश्त कर रहे थे। तभी कुछ व्यक्ति घरों में तांक-झांक करते नजर आए। संदिग्ध मानकर पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। चारों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि ये सभी व्यक्ति बंद और सूना मकान ढूंढ रहे थे। ताकि वारदात अंजाम दे सके। इनको गिरफ्तार कर प्रारम्भिक पूछताछ की तो 26 मई 2022 को थाना क्षेत्र में महेन्द्र पाटनी के घर चोरी की वारदात करना कबूल किया। इनको किया गिरफ्तार
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें