पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 11 साल के मासूम बच्चे को बचाया

 


नोएडा के थाना इकोटेक में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसके बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को गोली लगी है। साथ ही दो बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने 11 साल के अपहरण किए गए बच्चे को सकुशल बरामद किया है। जिसके लिए 30 लाख की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने 10 घंटे के अंदर इस बच्चे की बरामदगी की है और इसे सकुशल इसके परिवार जनों के पास पहुंचाया है। पुलिस टीम के इस काम की सराहना करते हुए गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की तरफ से 50,000 रूपए का इनाम दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर को थाना इकोटेक-1 पर वादी मेघसिंह, निवासी लुस्कर, द्वारा सूचना दी गई कि उनका 11 वर्षीय पुत्र घर से लापता है। इसी क्रम में उनके पास एक अज्ञात फोन आया जिसमें अपहरणकर्ता द्वारा उनसे उनके पुत्र को छोड़ने के लिए 30 लाख रुपए की मांग की गई। जिसपर थाना इकोटेक-1 पुलिस द्वारा तुरंत एफआईआर दर्ज कर बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए ग्रेटर नोएडा जोन व सेन्ट्रल नोएडा जोन से पुलिस टीम व सर्विलांस टीम व स्वाट टीम गठित की गई।

3 अक्टूबर को सुबह सुबह सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा जिला कारागार, लुक्सर के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी बच्चा लिये हुए आ रहे बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसपर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश -- विशाल मौर्या व रिषभ को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचे, 2 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 2 अन्य बदमाश विशाल पाल व शिवम मौके से फरार हो गये। जिनकी तलाश की जा रही है। अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पूरी घटना का मास्टरमाइंड शिवम है, जिसको शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाशों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी इकट्ठा की जा रही है। अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा 50,000 रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना