डाक्टर को दिखाने लाईन में लगे युवक की जेब से उड़ाये 11 हजार

 


भीलवाड़ा (सम्‍पत माली)। महात्मा गांधी अस्पताल के आउटडोर में आज अपनी मां के ईलाज के लिए आये एक व्यक्ति की जेब से उस समय 11 हजार रुपए पार हो गये जब वह चिकित्सक के कक्ष के बाहर लाईन में लगा हुआ था।
रायला निवासी मोहम्मद दौलत रजा ने बीएचएन को बताया कि आज वह अपनी मां के घुटनों के ईलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल आया था। यहां काउंटर से पर्ची बनवाने के बाद डॉक्टर से मिलने लाईन में लगा हुआ था। इसी दौरान तीन महिलाओं व एक बच्चे ने उसे घेर लिया। इस दौरान धक्का मुक्की की गई। तभी एक बच्चे ने उसकी जेब से करीब 11 हजार रुपए निकाल लिये। बच्चे ने ये रुपए एक अन्य महिला को दे दिये जो वहां से फरार हो गई। दौलत रजा ने बच्चे और एक महिला को पकड़ लिया और उसे एमजीएच चौकी ले गया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू की है। पूछताछ के बाद ही वास्तविकता का पता लग पाएगा। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना