शाहपुरा के 45 संभागी स्काउट व गाइड राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेगें

 


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी 
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड की राष्ट्रीय जंबूरी में शाहपुरा संघ के 45 संभागी भाग लेगें। इसके लिए पंजीयन करा दिया गया है। ये संभागी पांच विद्यालयों के स्काउट व गाइड है। पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुनिता यादव ने जंबूरी के पोस्टर का विमोचन करके जंबूरी में जाने वाले संभागियों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ शाहपुरा की सचिव उर्मिला पाराशर ने बताया कि राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में 67 साल बाद रोहट जिला पाली में अंर्तराष्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी का आयोजन दिनांक 4 जनवरी 2023 से 9 जनवरी 2023 तक होने जा रहा है। जंबूरी के प्रभारी नवनीत सिंह राणावत ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी सुनीता यादव, तहसीलदार नारायण लाल जीनगर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ महावीर कुमार शर्मा, मंडल संस्था प्रधान प्रतिनिधि रामेश्वर लाल धाकड़, अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारका प्रसाद ने जंबूरी फ्लेक्स का विमोचन किया। स्थानीय संघ शाहपुरा से राष्ट्रीय जंबूरी में 5 विद्यालय के 45 स्काउट गाइड अपनी भागीदारी निभाएंगे। इस जंबूरी में पूरे देश से 45000 स्काउट गाइड तथा 2500 विदेशी स्काउट गाइड सम्मिलित होंगे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा