दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, दो की मौत, 50 से अधिक झुलसे, लपटें देख सहमे लोग

 


यूपी के भदोही में रविवार देर शाम एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा। आग की चपेट में आने से किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं  50 से अधिक लोग झुलस गए। झुलसने वालों में महिलाएं और बच्चे अधिक हैं। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची लपटें देख हर कोई सहम उठा। सूचना मिलते डीएम-एसपी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और दमकल टीम पहुंच गई। झुलसे बच्चों और महिलाओं को सीएचसी समेत कई निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 

औराई-भदोही मार्ग पर स्थित एकता क्लब का पंडाल काफी आकर्षक होने से यहां नवरात्र में भीड़ जुटती है। रविवार रात करीब 8 बजे 150 से अधिक लोग पंडाल में मौजूद थे। लोग आरती में शामिल होकर जयकारा लगा रहे थे। पंडाल में डिजिटल शो भी चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। जिसे देख वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा।मौके पर चीखपुकार मच गई। जिसे जिधर से रास्ता मिला भागने लगा। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कितने लोग झुलसे हैं, लेकिन एक अधिकारी के मुताबिक 50 से अधिक लोग झुलस गए। अस्पताल में किशोरी समेत दो को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।  

 

 

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ लोगों का मानना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी जबकि कुछ लोग आरती से आग लगने का कारण मान रहे हैं। झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई, सूर्या ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज