तेजाजी चौक में 51 फीट के रावण और 35-35 फीट के मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का होगा दहन

 

 भीलवाड़ा संपत माली। 
 नगरपरिषद के तत्वावधान विजया दशमी पर्व पर तेजाजी चौक में दहन के लिए इस बार रावण का पुतला 51 फीट का होगा। इसके अलावा पुर, सांगानेर व लेबर कॉलोनी में दहन के लिए भी आकर्षक पुतले तैयार किये जा रहे हैं। 
 परिषद परिसर में पुतला बनाने में अपने साथी कारीगरों के साथ पिछले 17 दिन से जुटे अब्दुल समद शोरगर ने बीएचएन को बताया कि तेजाजी चौक दशहरा मैदान के लिए 51 फीट का रावण तथा 35-35 फीट के मेघनाथ कुंभकर्ण के पुतले होंगे। पुतलों के अलावा लंका द्वार व 5 जानवर के पुतले भी बनाये जा रहे है। उप नगर पुर, सांगानेर व लेबर कॉलोनी में रावण मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।
सोरगर ने बताया कि पुतला निर्माण अंतिम चरण में है।  नगर परिषद सूत्रों ने बताया कि पुतलों के लिए आतिशबाजी नगर परिषद उपलब्ध कराएंगी। रावण दहन के दौरान दर्शक भव्य आतिशबाजी का आनंद उठाएंगे। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना