महागौरी मंडल द्वारा आयोजित 9 दिवसीय गरबा महोत्सव के 8वें दिन महिलाओं ने बिखेरा जलवा

 


 भीलवाड़ा BHN | शहर के महागौरी मंडल द्वारा पथिक नगर के शिव राधाकृष्ण उद्यान में 9 दिवसीय गरबा महोत्सव का 8वे दिन दुर्गा अष्टमी के दिन गरबा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। गरबा आयोजक अनिता जोशी (पारीक) और योगेश कुमार जांगिड़ ने बताया की प्रतिदिन विभिन्न तरीके के ड्रेस कोड से महिलाओं में काफी उत्साह है। पिछले 8 दिनों में  राजस्थानी, बंगाली, मराठी और गुजराती के साथ ही अन्य ड्रेसकोड की वजह से पूरे देश की विविधता एक ही उत्सव में देखने को मिली। इसी के साथ बच्चो में भी फैंसी ड्रेस और गरबा को लेकर काफी उत्साह नजर आया। भक्तों को प्रतिदिन गरबा रास के बाद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। पार्षद मधु शर्मा, रेखा पूरी, आरती कोगटा, सत्यनारायण शर्मा, डॉक्टर मनीष चित्तौड़ा और डॉक्टर कीर्ति गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में पुरुस्कार वितरण किया। साथ ही महागौरी मंडल की आशा डीडवानिया, अंजना शारदा, निशा पटवा, ज्योति भट्ट, ज्योति शर्मा, माहिका पारीक और सोनाली जोशी ने कार्यकर्ता बन पूरे कार्यक्रम की बागडोर संभाली।

गौरतलब है की पिछले 3 वर्षो से कोरोना काल के चलते पथिक नगर में गरबा महोत्सव बंद था। लेकिन इस बार अनिता और योगेश ने महिलाओं के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। मंगलवार रात्रि इस कार्यक्रम की आखिरी संध्या है जिसमे सभी पुरुष व महिलाओं के लिए मराठी ड्रेस कोड और बच्चो के लिए विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता रखी गई है। कल माता का विसर्जन सभी महिलाओं के द्वारा होगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा