वन्य जीव प्रकृति के लिये है लाभकारी

 

मांडलगढ (दिनेश सनाढय) । वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। मेनाल पर्यटक क्षेत्र में वन कर्मियों व अधिकारियों सहित सामाजिक संस्थाओं ने साफ सफाई कर शुरुआत किया।डीसीएफ वीर सिंह ने वन्य जीवों के संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी  वन्य जीव प्रकृति के लिए एक तरह से वरदान साबित होते है। प्रकृति में वन्य जीवों का बना रहना अतिआवश्यक है।

साथ ही  जंगल को बचाना आम आदमी का कर्तव्य ही नही दायित्व होना चाहिए ताकि हम जंगल को बचा सके  जीवन मे हर इंसान को अपने जीवन काल मे एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए ताकि धरती पर वन क्षेत्र का फैलाव हो सके। वही वन क्षेत्र में आम आदमी की भागीदारी से वन क्षेत्र को सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही कठपुतली नृत्य व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वन क्षेत्र को बचाने ब सुरक्षा करने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। तथा वन व वन्य जीवों को बचाने के लिए ग्रामीणों को संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर उपवन संरक्षक दशरथ सिंह,वनपाल लोकेंद्र सिंह, विलम कुमार,सुरेश जाट,प्रकाश शर्मा, हरिनारायण सिंह सहित कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा