पुलिस के समक्ष चोरी गए चूहे को बरामद करने की चुनौती

 

बांसवाड़ा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस के समक्ष एक चोरी गए चूहे को बरामद करने की चुनौती मिली है। जिले की सज्जनगढ़ थाना पुलिस की टीम चोरी गए चूहे की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के पाड़ला वड़खिया गांव के मंगू आदिवासी के घर से पालतू चूहा चोरी हो गया।

चूहा कोई सामान्य नहीं, पूरे सात सौ ग्राम का था और जंगली या घरों में पाए जाने वाला सामान्य चूहा नहीं, बल्कि कांटे वाला चूहा था। जिसे स्थानीय भाषा में झाउ मूसा भी कहा जाता है। मंगू आदिवासी की ओर से दर्ज चूहा चोरी के मामले में उसने बताया कि उसने अपने घर में झाउ मूसा पाला हुआ था। रविवार को दर्ज कराए मामले में मंगू आदिवासी अपने भतीजों पर चूहा चोरी की आशंका जताई है।

उसका कहना है कि उसके भतीजे सुरेश, मोहित और अरविन्द की उसके पालतू चूहे पर नजर थी और वह उसे वह चुराकर ले जा सकते हैं। मामला दर्ज कराए जाने के बाद सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपत सिंह का कहना है कि चूहा चोरी का यह अनोखा मामला सामने आया है। शिकायत मिली तो दर्ज कर ली गई है और हैड कांस्टेबल को जांच सौंपी है और उसके साथ एक और कांस्टेबल को जांच के लि‍ए कहा गया है।

जिन भतीजों पर चूहा चोरी का आरोप लगाया गया है, उन्हें थाने पर बुलाने के लिए कहा गया है। अष्टमी तथा आने वाले त्योहार की वजह से फिलहाल उन्हें गांव से बाहर नहीं जाने के लिए पाबंद किया गया है। दशहरे के बाद तीनों आरोपितों से पूछताछ की जाएगी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना