अचानक तबीयत बिगड़ी तो मां को हॉस्पिटल ले गया बेटा, दिनदहाड़े सूने घर को साफ कर गये चोर

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। अचानक तबीयत बिगडऩे पर मां को लेकर बेटा हॉस्पिटल चला गया और पीछे सूने मकान के दिनदहाड़े चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के गहने चुरा लिये। चोरी की यह वारदात जिले के बामणिया गांव में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
जानकारी के अनुसार, बामणिया निवासी शोभाराम पुत्र शंकर बैरवा ने बताया कि 26 सितंबर को वह मजदूरी के लिए भीलवाड़ा गया था। घर पर मां व छोटा भाई थे। मां की अचानक तबीयत बिगड़ गई तो भाई उसे भीलवाड़ा अस्पताल ले गया। बाकी सदस्य खेत पर थे। छोटे बच्चे अंकल के घर पर खेल रहे थे। घर सूना था। इसके चलते बदमाश मकान में घुस आये और कमरे का ताला तोड़कर बक्से के ताले भी चटका दिये। उसमें रखे जेवर दो रामनामी, 250 ग्राम चांदी के पायजैब, चुरा लिये। शाम चार बजे भाई घर आया और वापस खेत पर चारा लेने चला गया।  फिर शाम को सभी सदस्य घर पर आये और खाना और जब सोने लगे तब पंखा चलाया।  बक्शे पर रखा रुमाल बक्शे से हटा तब पता चला की बक्शे का ताला टुटा हुआ । जांच की तो बक्शे में रखे जेवरात नही मिले । इसके चलते शनिवार को बनेड़ा थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा