अग्रसेन जन्मोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में रंग भरो प्रतियोगिता आयोजि‍त

 

भीलवाड़ा । श्री अग्रसेन जन्मोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में शनिवार को अग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा रंगभरो, चित्रकला, ब्रेन हंट व कविता प्रस्तुति प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। रंग भरो प्रतियोगिता में नन्हे बालक बालिकाओं में कार्टून किरदारों में सतरंगी रंग भरे। इस प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में रोहित बंसल, आवृति जैन प्रथम व कर्णव बंसल, सान्वी गर्ग द्वितीय तथा नव्या अग्रवाल, परिष मित्तल तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने रंग बिरंगे फूलों के  गुलदस्ते बनाए तथा आजादी के अमृत महोत्सव, पर्यावरण बचाओ का संदेश देते पोस्टर बनाए। 

कविता प्रस्तुति में बच्चों ने पशु पक्षी, चंदा मामा, दादा दादी, बचपन, सैनिक आदि विषयों पर सम्पूर्ण आत्मविश्वास के साथ कविता पाठ किया। संचालन दीपक मित्तल, विवेक शाह, मनीष अग्रवाल ने किया।

शाम को त्रिदिवसीय गरबा महोत्सव की शुरुआत हुई जिसके पहले दिन समाज के युवक, युवतियों व महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पूरे जोश के साथ नृत्य का आनंद लिया।

30 को आयोजित हुई विविध वेशभूषा प्रतियोगिता में सौम्या बंसल प्रथम, विधि अग्रवाल द्वितीय तथा अवनि अग्रवाल तृतीय रहे। युगल नृत्य प्रतियोगिता में दिव्यांशी गर्ग- अमिता जैन प्रथम, मृदुला जैन- सृष्टि अग्रवाल द्वितीय तथा अंशु -अनिल गोयल तृतीय रहे।

सामुहिक नृत्य के अविवाहित वर्ग में दिव्यांशी एंड ग्रुप प्रथम, रॉक गर्ल्स ग्रुप द्वितीय तथा मृदुला एंड ग्रुप तृतीय रहे। विवाहित वर्ग में अंजली हिम्मतरमका एंड ग्रुप प्रथम व संध्या अग्रवाल एंड ग्रुप द्वितीय रहे।

 2 अक्टूबर के कार्यक्रम:

दस दिवसीय जन्मोत्सव के सातवें दिन रविवार को खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमे बच्चों से लेकर बड़ो तक हर उम्र के लोगों के लिए विभिन्न खेल पप्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर में ट्रेजर हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे कि प्रतिभागी टीमों द्वारा चार पहिया वाहनों में  शहर भर में घूमकर पहेलीनुमा प्रश्नपत्र को हल करेंगे। शाम को गरबा महोत्सव के दूसरे दिन गरबा का आयोजन होगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा