अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

 

पीपलूंद (दुर्गेश रेगर)। जहाजपुर उपखंड कस्बे में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद प्रथम बार रविवार को जहाजपुर विधानसभा में पधारने पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा |
सरपंच वेद प्रकाश खटीक ने बताया कि महामंत्री जहाजपुर के निवासी हैं | महामंत्री के जहाजपुर पहुंचने की सूचना पर भाजपा जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों एवं आमजन में भारी उत्साह एवं उत्सव का माहौल बना है | भीलवाड़ा से प्रस्थान करने के बाद रविवार प्रातः 8:30 बजे पंडेर बस स्टैंड पर जहाजपुर ग्रामीण मंडल व पारोली ग्रामीण मंडल सहित विभिन्न भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा |
तत्पश्चात 9 बजे जहाजपुर नगरपालिका पहुंचेंगे जहां पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा के नेतृत्व में पार्षदों द्वारा स्वागत किया जाएगा | बाद में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा | तत्पश्चात युवा मोर्चा द्वारा स्वागत होगा | जहाजपुर नगर में भाजपा नगर मंडल सहित विभिन्न समाजों तथा सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया जाएगा |
जहाजपुर हनुमान गेट पर अग्रवाल समाज द्वारा सम्मान समारोह होगा | चावंडिया चौराहे पर भाजपा शक्करगढ़ ग्रामीण मंडल और अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा स्वागत किया जाएगा | बिंध्या भाटा में पार्टी के पार्षद एवं अमरवासी में गाडोली ग्रामीण मंडल द्वारा स्वागत किया जाएगा | 
इस अवसर पर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, प्रधान करण सिंह बेलवा, नरेश मीणा, रामप्रसाद टांक, अशोक शर्मा, भेरूलाल टांक  नंद भंवर सिंह, बृजराज खींची, सतीश मीणा, महेंद्र मीणा गेरूटा, राकेश पत्रिया, भरत सिंह राठौड़, खेमराज मीणा, सहित अनेक पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे |

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

डांग के हनुमान मंदि‍र के सरजूदास दुष्‍कर्म के आरोप में गि‍रफ्तार, खाये संदि‍ग्‍ध बीज, आईसीयू में भर्ती

एलन कोचिंग की एक और छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शीतलाष्टमी की पूजा आज देर रात से, रंगोत्सव (festival of colors) कल लेकिन फैली है यह अफवाह ...!

21 जोड़े बने हमसफर, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

ब्याजखोरों की धमकियों से परेशान ग्रामीण ने खाया जहर, ससुाइड नोट में 5 लोगों पर लगाया परेशान करने का आरोप

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

छोटे भाई की पत्नी ने जान दी तो बड़े भाई से पंचों ने की 3 लाख रुपये मौताणे की मांग, परिवार को समाज से किया बहिष्कृत