संदेश

जनवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बागियों की बढी मान-मनुहार, सभापति के कई दावेदार हुए पराजित

  भीलवाड़ा (हलचल)।  नगर परिषद चुनाव में मतदाताओं ने कई नेताओं और सभापति दावेदारों को मत के माध्यम से धूल चटा दी है। इनमें ज्यादातर भाजपा के नेता और पदाधिकारी शामिल है। भाजपा ने जिन्हें टिकट नहीं दिया है वे बागी हो गये और चुनाव मैदान में जीत का सेहरा बांधकर सामने आये है। अब इन्हीं बागियों को मनाया जा रहा है कि वे पार्टी में लौट आये ताकि बोर्ड बन सके लेकिन अब निर्दलीय भी अब अपनी अहमियत दिखा रहे है।  तीन जिलाध्यक्षों के वार्ड में किसी पार्टी का नहीं जीता प्रत्याशी : भीलवाड़ा नगर परिषद चुनाव में कई दिग्गजों के क्षेत्रों में प्रत्याशी हार गये है इनमें सबसे बड़ी चुनौती और चर्चा की सीट भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के  जिलाध्यक्षों के वार्ड 62 वाली रही है जहां किसी भी पार्टी का कोई प्रत्याशी नहीं जीता और निर्दलीय ने बाजी मारी है। इनमें ओमप्रकाश विजयी रहा है जबकि कांग्रेस घनश्याम सेन को मात्र 135 और भाजपा के बाबूलाल टांक को 666 वोट ही मिले। इसे काफी होट सीट माना जा रहा था। सांसद सुभाष बहेडिय़ा के वार्ड 63 में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां पार्टी के योगेश दाधीच कांग्रेस के धर्म

मानव सेवा संस्थान ने 20 बूथों पर हजारों नौनिहालों को पिलाई पोलियो की खुराक

चित्र
  भीलवाड़ा।पिछले 26 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सराहनीय सेवाएं दे रहे मानव सेवा संस्थान ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान में सहयोग करते हुए रविवार को संस्थान की ओर से गोद लिए गए 20 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के हजारों नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई।  संस्थान की ओर से गोद लिए गए भैरू नाथ मंदिर सांगानेर कॉलोनी बूथ पर संस्थान के महामंत्री किशनलाल मानसिंहका व डॉ. जीके मिश्रा एवं ओम प्रकाश जोशी ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर बूथ का शुभारंभ किया। सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के बाद खिलौने वितरित किए गए। अभियान को सफल बनाने में सेक्टर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील राजोरिया, डॉक्टर सोहन लाल जाट, सुपरवाइजर रवि कुमार, गोपाल लाल दरोगा, नर्सिंग कर्मी कौशल्या, वंदना व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा शर्मा का विशेष सहयोग रहा। संस्थान की ओर से गोद लिए गए बूथों पर स्टाफ के अल्पाहार वह भोजन के साथ ही टेंट की व्यवस्था की गई ।

मारुति बलेना और सेलेरियो में करने जा रही है बड़े बदलाव, जानें लांचिंग पर क्या है रिपोर्ट

चित्र
  नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।  साल 2021 के आगाज के साथ वाहन निर्माता कंपनियां नए वाहनों की लंबी कतार के साथ तैयार हैं, अभी साल को शुरू हुए महज 1 महीना हुआ है, और हम करीब 10 नए वाहनों की लांचिंग देख चुके हैं। इसी क्रम में देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी कमर कस ली है। रिपोर्ट के मुताबिक मारुति अपनी लोकप्रिय कार Baleno और Celerio के नए माॅडल को लाॅन्च कर सकती है। जिनमें बड़े बदलाव मिलने की संभावना जताई जा रही है। Maruti Baleno:  2021 मारुति बलेनो को लेकर फिलहाल कोई खास जानकारी सामनें नहीं है, हालांकि इस हैचबैक को कॉस्मेटिक परिवर्तन और फीचर्स से लैस किया जाएगा। वहीं इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इमें वर्तमान वाला ही 82bhp की पावर के साथ 1.2 लीटर नुचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 89bhp की पावर के साथ 1.2 लीटर वाला SHVS माइल्ड हाइब्रिड इंजन शामिल होगा। अफवाह यह भी हैं कि कार निर्माता अपग्रेड के साथ 1.0 लीटर बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन की वापसी कर सकती है।  Maruti Celerio:  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नई पीढ़ी की मारुति सुजुकी सेलेरियो सड़कों पर उतरने वाली कंपनी की इस साल पहली

पथरी से पीड़ित मरीज क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

चित्र
  लाइफस्टाइल डेस्क।  पथरी किडनी से संबंधित एक बीमारी है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को किडनी में पत्थर का निर्माण होने लगता है। पत्थरों के आकार में अंतर होता है। किसी व्यक्ति की किडनी में बड़े पत्थर का निर्माण होता है, तो किसी अन्य की किडनी में छोटे पत्थर का निर्माण होता है। अक्सर छोटी-छोटी पथरियां मूत्र के जरिए बाहर निकल जाती हैं, लेकिन बड़ी पथरी न केवल मूत्र संचालन में बाधा उतपन्न करती है, बल्कि इससे कमर और पेट में भी पीड़ा होती है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को यह बीमारी अधिक होती है। विशेषज्ञों की मानें तो दस में से एक व्यक्ति पथरी से पीड़ित है। पथरी से पीड़ित मरीजों को रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पानी के जरिए भी पथरी निकल जाती है। हालांकि, हमेशा शुद्ध और साफ़ पानी पीना चाहिए। इसके लिए आरो अथवा बोतल बंद पानी पिएं। इसके अतिरिक्त डॉक्टर पथरी के मरीजों को कुछ चीजों से परहेज करने की सलाह देते हैं। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं कि पथरी से पीड़ित मरीज क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें- कलमी शाक का काढ़ा पिएं अगर कोई व्यक्ति पथरी की समस्या से परे

डायबिटीज के मरीज रोजाना पिएं लहसुन की चाय, इंस्टेंट कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

चित्र
  लाइफस्टाइल डेस्क।  आयुर्वेद में लहसुन का उपयोग दवा के रूप में किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में इसकी खेती की जाती है। वहीं, किचन में इसका इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। डॉक्टर्स सेहतमंद रहने के लिए रोजाना खाली पेट लहसुन खाने की सलाह देते हैं। कई लोग सुबह में खाली पेट गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं। इसके अतिरिक्त लोग रोस्ट कर भी लहसुन का सेवन करते हैं। अगर आपको गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन पसंद नहीं है, तो आप लहसुन की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए इसके फायदे जानते हैं- विशेषज्ञों की मानें तो लहसुन की चाय में कैफीन नहीं होता है जो हाई ब्लड प्रेशर या हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर या हाई ब्लड शुगर के चलते चाय का सेवन नहीं करते हैं, तो आप लहसुन की चाय पी सकते हैं। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल के गुण पाए जाते हैं। आप लहसुन की चाय में अदरक और दालचीनी मिला

भीलवाड़ा नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों को मिले ये मत

  वार्ड नम्बर 1 लाभशंकर चौबे भाजपा 1216 मुकेश त्रिवेदी कांग्रेस 1192 मुकेश शर्मा निर्दलीय 656 रफीक मोहम्मद निर्दलीय 852 वार्ड नम्बर 2 सुरेश विश्नोई भाजपा 1196 प्रकाश चन्द्र विश्नोई कांग्रेस 1053 इकबाल मोहम्मद निर्दलीय 1141   वार्ड नम्बर 3 लाडदेवी माली निर्दलीय 1479 कोमल भाजपा 1047 संतोष माली कांग्रेस 630   वार्ड नम्बर 4 मुकेश कुमार भाजपा 1603 सोहनलाल रेगर कांग्रेस 1081 कालूराम रेगर निर्दलीय 36 भैरूलाल रेगर निर्दलीय 42   वार्ड नम्बर 5 प्रशांत त्रिवेदी भाजपा 639 गोपाल सुवालका निर्दलीय 193 बजरंग सौलंकी कांग्रेस 108 बृजमोहन निर्दलीय 80 राजेश शर्मा निर्दलीय 57 सूरज झा निर्दलीय 76   वार्ड नम्बर 6 राम सिंह भाजपा 1267 बद्रीलाल सोनी कांग्रेस 766 राजकुमार निर्दलीय 769 विशाल शर्मा निर्दलीय 751   वार्ड नम्बर 7 डालचंद जाट कांग्रेस 1411 बादल सिंह राठौड़ निर्दलीय 1267 अशोक जोशी भाजपा 1205 हिमांशु ओझा निर्दलीय 21 हरीश चन्द्र निर्दलीय 13 सीमा राणावत निर्दलीय 12 ओमप्रकाश निर्दलीय 293   वार्ड नम्बर 8 संतोष कंवर निर्दलीय 994 नरेश कंवर भाटी भाजपा 503 रानी देवी कांग्रेस 93 वार्ड नम्बर 9 लवकुमार जोशी भाजपा 9

आसींद नगर पालिका, 13 कांग्रेस, 9 बीजेपी और 3 सीटें निर्दलीय के खाते में

   भीलवाड़ा । नगर पालिका आसींद में वार्ड पार्षद  चुनावं के लिए रविवार को हुई मतगणना में  कांग्रेस ने 13, जबकि भाजपा ने 9 सीटें जीती है। वहीं तीन सीटें निर्दलीय के खाते में गई है।  सीटें जीत की बोर्ड पर कब्जा जमा लिया है।  

जहरीली शराब सेवन से बीमार लोगों की कुशक्षेम पूछी बामनिया ने

चित्र
  भीलवाड़ा (हलचल)। सारणों का खेड़ा में जहरीली शराब के सेवन करने से चार लोगों की मौत और जिन पांच लोगों की हालत गंभीर हो गई थी । उनकी कुशलक्षेम पूछने आज प्रभारी मंत्री अर्जुनराम बामनिया महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। बामनिया ने जहरीली शराब सेवन करने वाले लोगों के बारे में पीएमओ डॉ.अरुण गौड़ से जानकारी ली और उनके साथ बीमार पड़े लोगों से मिलकर घटना की जानकारी हांसिल की।  

सात साल की मासूम से बेरहमी, गर्म सरिए और सिगरेट से दागा, हाथ-पैर के नाखून तक निकाले

चित्र
  उदयपुर ।  राजसमंद जिले में सात साल की एक मासूम बालिका के साथ बेरहमी की हद पार करने की घटना सामने आई है। जिसमें उसके रिश्तेदार दंपती ने उसे गर्म सरिए और जलती सिगरेट से दागा ही नहीं, बल्कि उसके हाथ और पांव के नाखून तक निकाल लिए। बर्बरता की हदें झेल रही इस मासूस का वीडियो वायरल होने पर घटना का खुलासा होने के बाद चाइल्ड लाइन संस्था के लोग उसके पास पहुंचे। मामले की गंभीरता के बावजूद पुलिस ने जब आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की तो अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की दखल के बाद मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। मामला राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र के थानोटा गांव का है। जहां सात साल की एक बालिका की परवरिश के उसके रिश्तेदार किशन सिंह और उनकी पत्नी रेखा कर रहे थे। पता चलाकि बच्ची की छोटी—छोटी गलतियों पर यह दंपती उसके साथ बेरहमी से मारपीट ही नहीं करता, बल्कि गर्म लोहे के सरियों तथा जलती सिगरेट से उसे दाग देता। यहां तक इस दंपती ने बालिका के हाथ और पैर के नाखून तक खींचकर निकाल दिए। इस तरह की अमानवीय पीड़ा बालिका कई महीनों से झेलती जा रही थी। वायरल वीडियो से हुआ

चित्तौडगढ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु 95.61 लाख स्वीकृत

   चित्तोडगढ   हलचल। विधानसभा क्षेत्र की 4 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पेयजल व्यवस्था केा सुदृढ करने हेतु राज्य सरकार द्वारा 95.61 लाख की स्वीकृति जारी की । एआईसीसी सदस्य पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाडावत ने कहा कि आगामी ग्रीष्म ऋतु मे आने वाले पेयजल संकट के समाधान हेतु पिछले दिनो जल स्वास्थ्य अभ्यिांत्रिकी मंत्री श्री बी0डी0 कल्ला साहब से मिल कर इन प्रस्तावों को मिलकर स्वीकृत करने हेतु आग्रह भिजवाया था। जिस पर निम्नलिखित स्वीकृतियां जारी कर दी गई। जिसमें गिलुण्ड स्वीकृत राशि 15.83 लाख 400 मीटर पाईप लाईन , सावा 25.26 लाख 750 मीटर पाईप लाईन, घटियावली 19.20 लाख 600 मीटर पाईप लाईन, बस्सी में 18.77 लाख 500 मीटर पाईप लाईन,  बिजयपुर में 16.55 लाख 400 मीटर पाईप लाईन, कुल 95.61 लाख रू0 की स्वीकृतियाॅ जारी की गई। शहर कांग्रेस प्रवक्ता राजेश सोनी ने बताया कि निम्न ग्राम पंचायतों पर पेयजल की स्वीकृतियों पर गिलुण्ड सरपंच प्रतिनिधी पप्पु चैपडा, सावा सरपंच कन्हैयालाल मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अकरम हुसैन, घटियावली सरपंच यशोदा कुमावत, पंचायत समिति सदस्य गोपाल कुमावत, बस्सी सरपंच जनकसिंह, दिनेश सोन

देश भर में कल से 100% कैपिसिटी के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल, नई गाइडलाइंस आईं सामने

चित्र
  नई दिल्ली।  देश भर के सिनेमा प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने 1 फरवरी से देश भर में सिनेमा हॉल(Cinemas  Hall) को 100 फीसद क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इसको लेकर सरकार की ओर से नई गाइडलाइंस भी सामने आईं हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को बताया कि 1 फरवरी से देश के सिनेमा हॉल को पूरी कैपिसिटी के साथ चलाने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इस दौरान सभी COVID संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद सिनेमा घरों को 50 फीसद की क्षमता तक खोलने की अनुमति दी गई थी, जिसे अब सरकार ने बढ़ाकर 100 फीसद कर लिया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि टिकट की ऑनलाइन बुकिंग को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसको लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने इस फैसले को सिनेमा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर करार देते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 27 जनवरी को सिनेमा हॉल खोलने के फैसले को मंजूरी दी थी। नई गाइडलाइंस

गुलाबपुरा में कांग्रेस ने जीती 16 सीटें, भाजपा 15 पर अटकी, 3 पर निर्दलीयों का कब्जा

   भीलवाड़ा हलचल। गुलाबपुरा नगर पालिका पार्षद चुनाव को लेकर रविवार को मतगणना संपन्न हुई। इस चुनाव में कांग्रेस ने 16, जबकि भाजपा ने 15 सीटें जीती है, जबकि निर्दलियों का तीन सीटों पर कब्जा रहा। 

जहाजपुर में बीजेपी ने लहराया परचम

   भीलवाड़ा हलचल। नगर पालिका जहाजपुर चुनाव में बीजेपी ने परचम लहराया है। भाजपा को 13 सीटें मिली है, जबकि कांग्रेस 8 सीटों पर सिमट कर रह गई। इस चुनाव में चार निर्दलीय प्रत्याशियों की भी जीत हुई है। 

बिजयनगर : पालिका अध्यक्ष भाजपा का बनना तय

  बिजयनगर। टीकम हेमनानी।  नगर पालिका का पालिका अध्यक्ष इस बार ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। पहली बार पालिका अध्यक्ष ओबीसी महिला वर्ग से बनेगी। आज घोषित  चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी से वार्ड 3 से मोनिका रावत,  वार्ड 10 से दीपिका वर्मा,  वार्ड 15 से अनीता मेवाड़ा,  वार्ड 35 से दुर्गा गुर्जर विजयी हुई है जो ओबीसी वर्ग से हैं । इसी प्रकार कांग्रेस से ललिता छिपा वार्ड 19 से विजय हुई है ।वहीं वार्ड 29 से ज्योति यादव निर्दलीय जीती हैं। नगर पालिका  में भारतीय जनता पार्टी 19सीटों के साथ  स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर चुकी है कांग्रेस 14 पर है व 2 निर्दलीय है। राजनीतिक क्षेत्र में माना जा रहा है कि अगर भाजपा मैं सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर पार्षदों में सहमति बन जाती है तो पालिका अध्यक्ष भाजपा का बनना तय है एवं  अगर सहमति नहीं बन पाती है तो अजमेर जिला प्रमुख के चुनाव एवं मसूदा प्रधान पद पर जो राजनीतिक खेल देखने को मिला था वैसा ही परिणाम आ सकता है।

शाहपुराः भाजपा ने 21 सीटे जीत कर किया कब्जा, सोनी का अध्यक्ष बनना तय

चित्र
  शाहपुरा (मूलचंद पेसवानी)।  नगर पालिका शाहपुरा में वार्ड सदस्यों के लिए रविवार को हुई मतगणना में भाजपा ने 21 सीटें जीत की बोर्ड पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस बोर्ड को 8 सीटों पर ही रोक दिया है। 6 सीटों पर निर्दलीय चुनाव जीते है। अब भाजपा में चेयरमेन के लिए मंथन शुरू हो गया है तथा सर्वसम्मति से चेयरमेन का नाम तय कर घोषित किया जायेगा। प्रदेश में कांग्रेस के सत्तारूढ होने के बाद भी मात्र 8 सीटों पर ही सिमट जाने के कारण कांग्रेस में मायूसी दिख रही है।भाजपा में रघुनंदन सोनी का पालिका अध्यक्ष बनना तय हो गया है।  आज एसडीएम डा. शिल्पासिंह की अगुवाई में मतगणना प्रांरभ हुई। छह चरणों में मतगणना होने के साथ ही परिणामों की घोषणा की गईं। इस दौरान एएसपी विमलसिंह की अगुवाई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गयी। 1 सबीना बानू निर्दलीय 2 मुकेश मालावत निर्दलीय 3 इकबाल निर्दलीय 4 मुबारिक हुसैन कांग्रेस 5 यूसुफ मोहम्मद निर्दलीय 6अशोक छिपा भाजपा 7स्वराज सिंह भाजपा  8 मधु सर्वा कांग्रेस 9 रचना मिश्रा कांग्रेस 10 पिंकी खटीक भाजपा  11 योगेश पारीक भाजपा 12 भगवती प्रसाद शर्मा भाजपा  13 राजेश सोलं

गंगापुर में भाजपा का परचम : 13 सीटों पर भाजपा विजय, कांग्रेस 12 सीटों पर सिमटी, भाजपा का बनेगा बोर्ड

चित्र
    गंगापुर (सुरेश शर्मा)  नगर पालिका गंगापुर के 25 वार्ड नो के लिए हुई मतगणना में आज भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने 13 सीटों पर विजय हासिल की, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार 12 सीट पर ही विजय हासिल कर पाए। भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनना तय।  निर्वाचन अधिकारी विकास पंचोली ने बताया कि आज हुई मतगणना में वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की गीता देवी गुर्जर 16 मतों से विजय, वार्ड नंबर 2 से भाजपा के सावर मल गुर्जर 36 वोटों से विजय, वार्ड नंबर 3 से भारतीय जनता पार्टी भेरूलाल भील 56 वोटों से विजय, वार्ड नंबर 4 कांग्रेश के धर्मेंद्र माली 94 वोटों से विजय, वार्ड नंबर 5 कांग्रेस के नीतू तिवारी से 37 मतों से विजय, वार्ड नंबर 6 भाजपा के पंकज चौहान 2 मतों से विजय, वार्ड नंबर 7 कांग्रेस के प्रहलाद सुथार 28 वोटों से विजय, वार्ड नंबर 8 भाजपा के हेमंत फुलवारीया 48 मतों से विजय, वार्ड नंबर 9 कांग्रेस के विनायक शर्मा 74 मतों से विजय, वार्ड नंबर 10 भाजपा के दिनेश कुमार श्रोत्रिय 32 मतों से विजय, वार्ड नंबर 11 भाजपा की बिंदु सोनी 71 मतों से विजय, वार्ड नंबर 12 भाजपा के प्रभु लाल माली 171  मतों से विजय, वार्ड न

भीलवाड़ा नगर परिषद चुनाव : भाजपा ने 31, कांग्रेस ने 22 और निर्दलीय ने जीती 17 सीटें, बोर्ड के लिए जोड़ तोड़

चित्र
  भीलवाड़ा हलचल।   भीलवाड़ा नगर परिषद की 70 सीटों में से 31 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय का सहारा लेना पड़ेगा। कांग्रेस ने 22 सीटें जीती है और निर्दलीय 17 सीटों पर विजयी रहे है। अब कांग्रेस और भाजपा ने जोड़तोड़ के प्रयास शुरू कर दिये है। अब निर्दलीयों की पूछ परख बढ़ गई है और उन्हें अपने खेमें में लाने के प्रयास तेज कर दिए है। सभापति के दावेदार माने जा रहे कांग्रेस से ओमप्रकाश नराणीवाल, डालूलाल जाट, मंजू पोखरना तथा भाजपा से राकेश पाठक, मुकेश शर्मा, रामलाल योगी विजयी रहे है। जबकि प्रबल दावेदार माने जा रहे तुलसीराम शर्मा अपने प्रतिद्वंदी ओमनराणीवाल से पराजित हुए है।  परिणाम इस प्रकार है :  वार्ड 01 से भाजपा लाभ शंकर वार्ड 02 से भाजपा सुरेश कुमार वार्ड 03 से निर्दलीय लाड़ देवी वार्ड 04 से भाजपा मुकेश कुमार वार्ड 05 से भाजपा प्रशान्त त्रिवेदी वार्ड 06 से भाजपा राम सिंह वार्ड 07 से कांग्रेस डालचंद जाट वार्ड 08 से निर्दलीय संतोष कवर वार्ड 09 से भाजपा लव कुमार वार्ड 10 से कांग्रेस महेंद्र गबरानी वार्ड 11 से भाजपा इंदु वार्ड 12 से भाजपा हेमंत

नगर पालिका जहाज़पुर वार्ड 18 से कांग्रेस के प्रत्याशी एक मत से विजयी

  जहाजपुर नगर पालिका वार्ड 19 से निर्दलीय वार्ड 16 व 1 18 व 20 से कांग्रेस विजयी। वार्ड 18 से कांग्रेस के प्रत्याशी एक मत से विजयी वार्ड 1 कांग्रेस सीराज मोहम्मद, वार्ड 2  कांग्रेस इंदिरादेवी,वार्ड 3भाजपा मौसमी देवी,  वार्ड 4 निर्दलीय लवसिंह मीणा, वार्ड 5भाजपा मधु टाक से विजय हुएनगर पालिका जहाज़पुर वार्ड 6 से भाजपा की गरिमा जीती वार्ड 7 से inc नज़ीर जीते वार्ड 8 से निर्दलीय शबनम जीती वार्ड 9 से inc अनिल जीते वार्ड 10 से bjp विष्णु जीते

गंगापुर नगर पालिका में पहले राउंड की मतगणना प्रारंभ

  गंगापुर ।गंगापुर नगर पालिका में पहले राउंड की मतगणना प्रारंभ

मतगणना शुरू

चित्र
    भीलवाड़ा हलचल।    भीलवाड़ा नगर परिषद के साथ ही जिले की आसींद ,  गंगापुर ,  मांडलगढ़ ,  गुलाबपुरा ,  शाहपुरा और जहाजपुर नगर पालिकाओं के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच 9   बजे शुरू हो गई है।  बने रहिए भीलवाड़ा हलचल के साथ ... नगर परिषद भीलवाड़ा परिणाम अपटेड

राशिफल 30 जनवरी : धनु राशि में बन रहा यात्रा का योग और वृषभ खरीद सकते हैं घर, जमीन और गाड़ी, जानें अन्य राशियों की स्थिति

चित्र
  मेष - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। लिखने-पढ़ने में समय बिताएंगे तो अच्‍छा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम में भावुक बने रहेंगे। व्‍यापार सही चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल दें।     वृषभ - भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी हो सकती है। लेकिन कलह से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार भी अच्‍छा चल रहा है। लाल वस्‍तुका दान करें।   मिथुन - किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवन में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की भी स्थिति अच्‍छी चल रही है। मां काली की अराधना करते रहें। कर्क - धनागमन बना रहेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। अपनों से उलझिए मत। इससे बचें। जुआ-सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अच्‍छा चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें। सिंह - सितारों की भांति चमकते दिख रहे हैं। नायक-नायिका की तरह आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम गति से चलेगा। प्रेम में न उलझें, व्‍यापार फिर भी ठीक चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें। कन्‍या - मन परेशान

जय श्री कोटड़ी श्याम दरबार आज मंगला श्रृंगार आरती के दर्शन

चित्र
  जय श्री कोटड़ी श्याम दरबार आज मंगला श्रृंगार आरती के दर्शन दिनांक  31-01-2021*

राधे नगर में मकान पर तोड़फोड़, मारपीट

चित्र
  भीलवाड़ा हलचल राधेनगर में आधी रात को कुछ लोगों ने एक मकान में र  तोड़फोड़ व मारपीट की। पंडित राजेश ने बताया की कुछ लोगों ने घर पर आकर मारपीट और तोड़फोड़ की है इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी गई है वाहनों के जांच भी तोड़ दिये ।

आईजी पहुंचे सारण का खेड़ा, शराब दुखांतिका के पीडि़त परिवारों से मिलकर बंधाया संबल

चित्र
  भीलवाड़ा हलचल।   शराब दुखांतिका के बाद शनिवार को अजमेर रेंज आईजी एस सेंगाथिर ने शनिवार को सारण का खेड़ा का दौरा किया। वे, जहरीली शराब पीने से मारे गये लोगों व बीमारों के परिजनों से मिले और उन्हें संबल बंधाया।  जानकारी के अनुसार, सारण का खेड़ा गांव में गुरुवार की शाम गुल्ला कंजर से कुछ लोगों ने हथकढ़ शराब खरीदी। इस शराब को पीने के बाद सत्तूडी पत्नी पप्पू  कंजर व हजारी पत्नी कालू बैरवा की गांव में ही मौत हो गई। वहीं दलेल सिंह पुत्र लादू सिंह, भौमसिंह पुत्र कानसिंह राजूपत, गुल्ला पुत्र रामचंद्र कंजर, इसकी पत्नी मंजू कंजर, सरदार पुत्र भैंरूलाल भाट, नीतू पत्नी लादूसिंह राजपूत, लादूसिंह पुत्र मोतीसिंह राजपूत को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दल्लेल सिंह व सरदार भाट की मौत हो गई थी।  शराब दुखांतिका को लेकर शनिवार को अजमेर रेंज आईजी एस सेंगाथिर सारण का खेड़ा पहुंचे। वे, जहरीली शराब पीकर जान गंवाने  और बीमार हुये लोगों के परिवारों से मिले। उन्होंने इस दुखद घड़ी में ढाढस बंधाते हुये इन परिवारों से कहा कि पीडि़त परिवार अपने आप को अकेला न समझें। सरकार व प्रशासन पीडि़त परिवारों के साथ है

पल्स पोलियो जन जागरूकता रैली निकाली

चित्र
  भीलवाड़ा ।  जिले भर में रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के बच्‍चाे को पोलियों की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए शनिवार सुबह महात्मा गांधी अस्पताल से नर्सिंग विद्यार्थियों ने जन जागरूकता रैली निकाली। रैली को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महात्मा गांधी अस्पताल से प्रांरभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुन: अस्पताल परिसर पहुंच कर सम्‍पन्न हुई। रैली में शामिल नर्सिंग छात्राओं ने बैनर, तख्‍ति‍यों व अन्य माध्यमों से आमजन को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्‍चों को रविवार को नजदीकी पोलियों बूथ पर अनिवार्य रूप से पोलियों की दवा पिलाने का आग्रह किया। रैली को हरी झंडी दिखाने में मुख्‍य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुश्ताक खान, मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. शलभ शर्मा, एसीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी, आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरूण गौड़, मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इंदिरा सिंह पोल, डॉ. अमुल शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश दरगड़, पीएमओ कार्यालय अधीक्षक राजेन्द्र सिंह सोंलकी आदि शामिल थे।

नगर परिषद व पालिकाओं के परि‍णाम 31 को, सुबह 9 बजे से होगी मतगणना

चित्र
  भीलवाड़ा ।  नगर परि‍षद व पालि‍काओं के मतदान के बाद सभी को अब परिणाम का इंतजार है। आखिरकार इसकी घड़ी भी नजदीक आ रही है। नगर परिषद व जिले की छह पालिकाओं के 235 वार्डों के लिए कुल 366850 मतदाताओं में से गुरुवार को पड़े 262496 (71.55 प्रतिशत) वोटों की गिनती रविवार सुबह 9 बजे से होगी। नगर परिषद के वोट तिलक नगर स्थित राजकीय पॉलोटेक्‍नि‍क कॉलेज में गिने जाएंगे। आसींद, गुलाबपुरा, शाहपुरा,जहाजपुर, मांडलगढ़ व गंगापुर पालिका की मतगणना संबंधित उपखंड मुख्‍यालय पर की जाएगी। इस बार टिकट वितरण को लेकर दोनों पार्टियों में असंतोष रहा। बागियों की फौज भी मैदान में कूदी। इन हालात में भाजपा के लिए अपने पिछले चार बोर्ड बरकरार रखने की चुनौती है। वहीं कांग्रेस के लिए दो बोर्ड बरकरार रखते हुए भाजपा से बोर्ड छीनने की भी। लोगों की निगाह पार्षदों के मतदान के रविवार को आने वाले परिणामों पर टिकी है। ये परिणाम ही तय करेंगे कि नगर परिषद व पालिकाओं में किसका बोर्ड बनेगा और कौन मुखिया होगा। चार कमरों में होगी नगर परिषद की मतगणना नगर परिषद के 70 वार्डों के वोट राजकीय पॉलोटेक्‍नि‍क कॉलेज के चार कमरों में सुबह 9 बजे से ग

प्राणी मात्र की सेवा ही परमात्मा की सेवा: संत धर्मानंद

चित्र
भीलवाड़ा । संतो की शिक्षा स्थली विद्या लोक न्यास के संस्थापक संत धर्मानंद ने कहा कि‍ प्राणी मात्र की सेवा ही परमात्मा की सेवा है। हमे जीवन गौ-सेवा, यज्ञ, दान-पुण्य व सत्कर्मो में लगाना चाहिए। ८४ लाख योनियों के बाद हमें यह मनुष्य जीवन मिला है।  संत शनिवार को हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में चल रही विशेष प्रवचन माला के तहत श्रद्धालु समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा की लगन, निष्ठा, नैतिकता व ईमानदारी से किया गया कारोबार भी सच्चे मायने में परमात्मा की सेवा है। मनुष्य बाल्यावसथा अर्थात बचपन खेलकूद में बिताता है। युवावस्था में भोग विलासता में अपना अमुल्य समय गवा देता है। बुढापा आते ही नाना प्रकार की चिंताओं में रहता है। इस अवस्था में उसे एक ही चिंता सताती है की उसने पूरा जीवन बिना परमात्मा की सेवा व पूजा के ही बिता दिया। इस अवस्था में उसे लगता है की उसे साधु-संतों की सेवा व सत्संग में रहकर अपने जीवन को आनंदित बनाना था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। इसलिए व्यक्ति को होश संभालने के साथ ही परमात्मा की सेवा व साधु संतों की संगती करना चाहिए। ऐसा नहीं करने वाला अंत में पछताता है। श्री रामधाम

भीलवाड़ा में शराब माफियाओं पर पुलिस के छापे, वॉश नष्ट, समझाइश का दौर जारी

चित्र
 भीलवाड़ा हलचल। जिले के सारण का खेड़ा में जहरीली शराब पीने से महिला सहित चार जनों की मौत ओर दो महिलाओं के साथ ही पांच लोगों की हालत बिगडऩे के बाद पुलिस हथकढ़ शराब माफियाओं के खिलाफ दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखे थी। जिले की आसींद पुलिस ने तस्करों के ठिकानों पर दबिश देकर वॉश नष्ट करते हुये ग्रामीणों से समझाइश कर जहरीली शराब से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।  पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा व एएसपी सहाड़ा चंचल मिश्रा के आदेश पर आज सीओ आसींद  रोहित  मीणा, आसींद थानाधिकारी महेंद्र सिंह  व दौलतगढ़ चौकी इंचार्ज श्रवन विश्नोई ने आज गांव पापडिय़ा में अवैध शराब  की धरपकड़ के लिए अभियान जारी रखा। अभियान के तहत पापडिय़ा के पास जंगलों में लगभग 300 लीटर वॉश नष्ट की । आस-पड़ोस के गांव के लोगों को जहरीली शराब के नुकसान व इस तरह का काम नहीं करने के लिए समझाइश की ।  गांव के बड़े बुजुर्गों और महिलाओं को नुकसान के बारे में बताया गया।    

चुनाव मतगणना 31 को

  चित्तौड़गढ़ । नगरपालिका आम चुनाव 2021 के तहत जिले की तीनों नगरपालिकाओं बेगूं, कपासन एवं बड़ीसादड़ी में पार्षद पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना 31 जनवरी, 2021 को संबंधित आर.ओ. मुख्यालयों पर प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होगी।