सचिन तेंदुलकर बने दुनिया के सबसे चहेते भारतीय खिलाड़ी, सेलेब्रिटीज की सूची में अमिताभ और शाहरुख से भी ऊपर
नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर को सबसे प्रशंसित व्यक्ति की सूची में मिला है 12वां स्थान (सोर्स- ट्विटर) क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मैदान से दूर जरूर हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी किसी से कम नहीं है। इसका अंदाजा इससे ही आप लगा सकते हैं कि 2021 के Most Admired Man की सूची में वे सबसे चहेते भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं वे इस लिस्ट में बिग बी और SRK जैसे स्टार्स से भी ऊपर हैं। हर साल जारी होने वाली इस सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अभी भी टॉप पर बने हुए हैं। साथ ही बिल गेट्स दूसरे और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरे स्थान पर काबिज हैं। सचिन तेंदुलकर इस सूची में 12वें स्थान पर हैं। वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी इस लिस्ट में ऊपर हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सूची में 8वें स्थान पर हैं। पिछले साल वे इस सूची में चौथे स्थान पर थे लेकिन इस साल उन्हें चार स्थानों का नुकसान हुआ है। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली भी इस सूची के टॉप 20 में शामिल हैं। उन्हें इस सूची में 18वां स्थान मिला है। YouGov द्वारा जारी इस सूची म...