बांग्लादेश के रोहिंग्या बस्ती में लगी भीषण आग, 1200 घर जलकर खाक

 


बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में स्थित रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप में भीषण आग लगने की सूचना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग में करीब 1200 रोहिंग्या शरणार्थियों के घर जलकर खाक हो गए। यह सब तब हुआ जब यहां स्थित कैंप16 शरणार्थी शिविर के काटा इलाके में रविवार को अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि पुलिस बटालियन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कामरान हुसैन ने बताया कि आग रविवार शाम करीब पांच बजे लगी है। उन्होंने कहा कि आग तेजी से फैली और लगभग 1200 रोहिंग्या शरणार्थी घरों को नष्ट कर दिया। कॉक्स बाजार में उखिया फायर स्टेशन के स्टेशन अधिकारी ने बताया कि आग को रात तक बुझाया गया।

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 4.50 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की चार इकाइयां कॉक्स बाजार में मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे उन्होंने कैंप के ऊपर घना धुंआ उठते देखा। स्थानीय निवाली सद्दाम हुसैन ने बताया कि उन्होंने अचानक देखा कि आग में सैकड़ों घर जल रहे हैं। इसे काबू करने में अग्निशमन सेवा और अन्य सरकारी एजेंसियों ने कड़ी मेहनत की।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना