नाथद्वारा में 21 और राजसमंद में 13 संक्रमित आए


राजसमंद / शनिवार को आई रिपोर्ट में जिले में  43 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नाथद्वारा शहरी क्षेत्र में 21, राजसमंद शहरी क्षेत्र में 13, खमनोर और राजसमंद ग्रामीण क्षेत्र में 4-4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चिकित्सा विभाग पॉजिटिव मिले मरीजों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। 

सीएमएचओ प्रकाशचंद शर्मा ने बताया कि कोराना पॉजिटिव मिले मरीजों की विशेष कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। हल्के लक्षण आने पर कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले मरीजों से संपर्क कर उचित सलाह दी जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को सुबह आई रिपोर्ट में कुल 20 लोग पॉजिटिव मिले थे। जिले में कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 63 हो गई है। जिले में 7 महीने बाद एक बार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना