तीसरी लहर- 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले

 

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर रफ्तार पकड़ने लगी है। गुरुवार रात 8 बजे तक देशभर में 1 लाख 7 हजार 848 नए केस दर्ज किए गए। तीसरी लहर शुरू होने के बाद पहली बार 24 घंटे के नए केस का आंकड़ा एक लाख के पार हुआ है। महाराष्ट्र (36,265) और दिल्ली (15,097) दो ऐसे राज्य हैं, जहां देशभर में मिले नए मरीजों के कुल आधे संक्रमित हैं।

देश में गुरुवार को 29,675 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 290 ने जान गंवाई है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 57 हजार 364 हो गया है।

करीब 5 गुना रफ्तार से बढ़ रहा संक्रमण
इससे पहले पिछले साल 1 दिसंबर को भारत में 9765 नए मरीज मिले थे। 15 दिसंबर को 7974 केस आए थे। वहीं 31 दिसंबर को यह आंकड़ा 23 हजार के करीब था। 31 दिसंबर से आज तक का आंकड़ा देखा जाए तो संक्रमितों का आंकड़ा करीब 5 गुना रफ्तार से बढ़ा है।

दिल्ली में 3 गुना रफ्तार,15 हजार केस
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तीन दिन में तीन गुना हो गई है। 4 जनवरी को दिल्ली में 5481 मामले आए थे, 5 जनवरी को मामले बढ़कर 10,665 हो गए। 6 जनवरी यानी आज 15,097 केस मिले हैं। आज कोरोना संक्रमित 6 लोगों की जान गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15% हो गया है।

मुंबई में रिकॉर्ड 20,181 संक्रमित 
इधर, मुंबई में गुरुवार को 20,181 नए संक्रमित केस मिले हैं। 4 मरीजों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस की संख्या यहां बढ़कर 79,260 हो गई है। मुंबई में आज 67 हजार लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें से 20181 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यानी आज पॉजिटिविटी रेट 30% दर्ज की गई।

चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें से 17154 (85%) मरीजों में कोई लक्षण नहीं मिला है। कल ये आंकड़ा 90% था। वहीं मुंबई स्थित एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में भी रिकॉर्ड 107 मरीज मिले हैं। संक्रमण शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत