देश :24 घंटे में 1,40,883 नए मामले,282 की मौत

 


देश में आज 1 लाख 40 हजार 883 केस सामने आए हैं। इससे पहले गुरुवार को भी 1लाख 17 हजार 94 नए मामले दर्ज किए गए थे। शुक्रवार को 282 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 39 हजार 580 लोग ठीक भी हुए हैं। एक्टिव केस का आंकड़ा 4 लाख 62 हजार 613 हो गया है।

इधर देश में महाराष्ट्र में एक बार फिर सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में आज कोरोना के 40,925 नए मरीज मिले हैं। 20 लोगों की मौत हुई है, जबकि 14,256 लोग रिकवर हुए हैं। एक्टिव केस बढ़कर 1,41,492 हो गई है। यहां ओमिक्रॉन के भी मामले बढ़कर 876 हो गए हैं। इनमें 435 ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में आज 17,335 नए केस सामने आए हैं। 9 लोगों की मौत हुई है और एक्टिव केस बढ़कर 39,873 हो गया है। दिल्ली में कल के मुकाबले पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.73% हाे गई है।

मुंबई में लगातार दूसरे दिन 20 हजार केस
शहरों की बात करें तो मुंबई में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां लगातार दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी 20 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं। आज 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 8,490 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 91,731 हो गई है। इससे पहले मुंबई में गुरुवार को 20,181 केस दर्ज किए गए थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत