देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब ढाई लाख नए केस

 


 

देश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के नए मामले अपने पीक की ओर बढ़ते हुए ढाई लाख तक पहुंच गए हैं। इस तरह महज 6 दिनों में ही कोरोना के नए केसों के आंकड़ा 150 फीसदी तक बढ़ गया है। बुधवार को देश भर में कुल 2,47,417 नए केस मिले हैं और इसके साथ ही एक्टिव मामलों का आंकड़ा 11 लाख के पार हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि बुधवार को दिन भर में 84 हजार से ज्यादा मरीज रिकवर भी हुए हैं। नए केसों के आंकड़े के साथ ही रिकवर होने वालों की संख्या में भी तेजी के चलते हालात कुछ हद तक नियंत्रण में हैं। 

अब तक मिले कोरोना के कुल केसों के मुकाबले एक्टिव केसों का प्रतिशत भी तेजी से बढ़ते हुए 3.08% हो गया है। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट अब 13 फीसदी से ज्यादा हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 10 फीसदी के पार बना हुआ है। यही नहीं रिकवरी रेट जो पिछले महीने ही 98 फीसदी के पार था, वह अब घटते हुए 95.59% ही रह गया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना