रेप कांड : गुस्साई महिलाओं ने आईजी को भेंट की चूड़ियां

 


जयपुर। अलवर की मूक बधिर बेटी के साथ गैंगरेप और 'निर्भया' जैसी दरिंदगी के चलते लोगों में आक्रोश व्याप्त है। भरतपुर में अलवर रेप कांड व कैथवाडा रेप की घटना के बाद महिला मोर्चा ने भरतपुर रेंज आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा के समक्ष विरोध प्रकट किया।

prasanna kumar khamesra ips

 

महिला मोर्चा ने आईजी प्रसन्न कुमार को लाल और सफेद रंग की चूड़ियां की भेंट की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब पुलिस महिलाओं की नहीं कर सकती, तो पुलिस को चूडियां पहन लेनी चाहिए। महिला मोर्चा का कहना था कि चारों मंत्री एक जिले के होते हुए भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यह काफी शर्मनाक है। अगर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो महिला मोर्चा आंदोलन करेगी।

    

आशंका: रॉड या नुकीली वस्तु से बेरहमी
पुलिस के अनुसार अलवर शहर के तिजारा फाटक ओवरब्रिज पर मंगलवार रात 8 बजे करीब 15 वर्षीय मूक बधिर नाबालिग लहूलुहान हालत में मिली। आशंका है कि सामूहिक बलात्कार के बाद अभियुक्त उसे गाड़ी से फेंक गए। पीडि़ता के गुप्तांगों से खून बह रहा था। पुलिस अधिकारी और चिकित्सक को आशंका है कि अपराधियों ने पीडि़ता के गुप्तांगों में कोई नुकीली वस्तु या रॉड डाली, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।

 

सदमे में बालिका
जेके लोन अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि पीडि़ता को परिजन रात 1.15 बजे अस्पताल लेकर आए। उस वक्त ब्लीडिंग के साथ वह दर्द से कराह रही थी और सदमे में थी। वह काफी डरी हुई भी थी। उसे तीन यूनिट रक्त चढ़ाया गया। प्लास्टिक सर्जन सहित अन्य चिकित्सकों ने सुबह 11 से दोपहर ढाई बजे तक सर्जरी की। घाव गहरा और बड़ा है। अभी अस्पताल रहना होगा, लेकिन हालत स्थिर है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत