राज्य में बढ़ते महिला उत्पीडऩ एवं अलवर की दुष्कर्म पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

भीलवाड़ा (हलचल)। राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं महिला अत्याचार बढऩे को लेकर भाजपा जिला संगठन द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में सरकार की नीतियों के खिलाफ  अशोक गहलोत का पुतला फूंक विरोध जताया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टांक, उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन, मंत्री अनिल चौधरी, विधानसभा प्रभारी कमल सिंह पुरावत, पीयूष डाड ने धरना स्थल से राजस्थान सरकार के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए पुतले को कलेक्ट्रेट चौराहा लाया गया जहां राज्य सरकार एवं अशोक गहलोत के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की, उसके बाद गहलोत सरकार का पुतला फूंका गया।
इससे पूर्व राज्य में लगातार बढ़ते महिला उत्पीडऩ एवं अलवर में मूक बधिर किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा भीलवाड़ा ने कलेक्ट्रेट पर 1 घंटे का मौन धरना प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल ने राज्य में लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीडऩ को रोकने एवं अलवर पीडि़ता के आरोपियों को तुरंत सजा दिलाकर पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग की है। अशोक गहलोत के शासन में लगातार महिला उत्पीडऩ के मामले बढ़ रहे हैं। पालीवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था नहीं संभलने पर गहलोत को हाथों में चूडिय़ां पहन तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। 
महिला मोर्चा ने आरोप लगाया है कि इतना बड़ा मामला होने के बाद भी पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया है जबसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तब से महिला अत्याचार निरंतर बढ़ रहे हैं महिला संबंधी अपराध एवं महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ देश के अंदर राजस्थान में नंबर वन पर आ गया है इस दौरान सुमित्रा पोरवाल, सोनिया कोहली, मधु शर्मा, सीखा जागेटिया, रेखा शर्मा ,मंजू पंचोली ,आशा रामावत, ललिता शर्मा, मोनिका माहेश्वरी, दीपा सोनी, निशा जैन, इंदु बंसल, मीनाक्षी नाथ, चंदा सोनी, समता सनाढ्य, जया लुधानी धरने में शामिल थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत