रात को सोने से पहले करें दूध के साथ गुड़ का सेवन और पाएं कई सारी परेशानियों से छुटकारा

 

रोजाना गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। दूध का सेवन करने से हमारे शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, विटामिन डी, विटामिन बी12, विटामिन ए, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे तमाम पोषक तत्व मिलते हैं जो हमारे शरीर के हर एक तंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

 

जोड़ों के दर्द में आराम

सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या बहुत बढ़ जाती है ऐसे में दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से इसमें काफी राहत मिलती है। तो अगर आप भी इससे बहुत ज्यादा परेशान हैं तो रोजाना रात को सोने से पहले इसे पिएं।

 

मोटापे से दिलाता है छुटकारा

मोटापे से दिलाता है छुटकारा

चीनी को मोटापे की सबसे बड़ी वजन माना जाता है। तो अगर आपको बिना चीनी वाला दूध पीना पसंद नहीं तो चीनी को गुड़ से रिप्लेस कर दें और फिर देखें इसका असर। स्वाद में बहुत ज्यादा बदलाव किए बिना आप आप मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं। गुड़ में कई ऐसे तत्व होते हैं जो फैट बर्न करने में मदद करते हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी फायदेमंद हैं।

गुड़ वाले दूध से बॉडी होती है डिटॉक्स

गुड़ वाले दूध से बॉडी होती है डिटॉक्स

गुड़ शरीर में मौजूद गंदगी को साफ करने में फायदेमंद माना जाता है। साथ ही दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से शरीर को कई सारे पोषक तत्व भी मिलते हैं। रोजाना गर्म दूध और गुड़ का सेवन करने से बॉडी आसानी से डिटॉक्स हो जाती है, जिससे शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही चेहरा भी चमकता रहता है।

पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं दूर

पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं दूर

रात को सोने से पहले गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है साथ ही पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी दूर होती हैं। गुड़ वाला दूध बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिए फायदेमंद होता है।

 

पीरियड्स पेन में भी दिलाता है आराम

पीरियड्स पेन में भी दिलाता है आराम

गुड़ वाला दूध पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। इसलिए सिर्फ पीरियड्स के दौरान ही नहीं आम दिनों में भी महिलाओं को दूध का सेवन करना चाहिए चीनी की जगह गुड़ के साथ।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना