श्री सांवलिया सेठ के भंडार से सात करोड़ से भी ज्यादा की राशि निकली
चित्तौड़गढ़/ श्री सांवलिया सेठ के भंडार से सात करोड़ से भी ज्यादा की राशि निकली है। इसके अलावा भेंट कक्ष से 91 लाख रुपए से ज्यादा प्राप्त हुए। श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल के अध्यक्ष कन्हैया दास वैष्णव ने बताया कि चतुर्दशी के दिन भंडार खोला गया था। उस दिन कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण सिर्फ 2 घंटे की गिनती हो पाई, जिसके बाद 2 दिन तक किसी भी तरह की गणना नहीं हुई। कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद यह गिनती एक बार फिर से शुरू हुई। 4 और 5 जनवरी को भी गिनती की गई। गुरुवार को की गई गिनती में कुल 7 करोड़ 92 हजार 539 प्राप्त हुए। वही भेंट कक्ष से 91 लाख 73 हजार 973 रुपए प्राप्त हुए। भंडार से इस बार 142 ग्राम सोना और 7140 ग्राम चांदी मिली। वहीं भेंट कक्ष में 271 ग्राम सोना और 29 किलो 384 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी मिली है। सिक्कों की गिनती अभी भी बाकी है। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें