हेल्लो मैं पूजा बोल रही हूं... और जाल में फंसे दर्जनों लड़के, जोधपुर में लड़की की आवाज निकालने वाला गिरफ्तार


बॉलीवुड की फ़िल्म ड्रीम गर्ल तो आपने देखी ही होगी। फ़िल्म में आयुष्मान खुराना लड़की की आवाज में लड़कों को फोन कर उनसे दोस्ती करता है। कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के जोधपुर में सामने आया है। हालांकि यहां 'ड्रीम गर्ल' की तरह ये सब पैसे के लिए नहीं किया जा रहा था। यहां एक युवक ने लड़की की आवाज निकाल एक दर्जन युवाओं को अपने प्यार में दीवाना बना दिया। इस बीच एक युवक की शिकायत पर जब पुलिस उस लड़की को पकड़ने गई तो हैरान रह गई। फोन पर लड़की की आवाज में बात करने वाली लड़की नही लड़का निकला। फिर क्या था पुलिस ने लड़की की आवाज में बात करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।
 
दरसअल जोधपुर शहर स्थित प्रतापनगर में रहने वाला युवक शनवर अली हूबहू लड़कियों जैसी आवाज में बात करने में माहिर है। शनवर लड़कियों की आवाज में युवकों को फोन कर अपने प्यार में दीवाना बनाता था। जोधपुर के एक दर्जन युवकों को शनवर लड़की की आवाज में फोन पर बातकर दीवाना बना चुका है। लेकिन कहते है ना एक ना एक दिन भांडा फूट ही जाता है। शनवर ने भगत की कोठी में रहने वाले सूरज सिंह को भी अपने जाल में फंसाने को लेकर फोन करना शुरू किया। लेकिन फोन सूरज सिंह की पत्नी ने उठाया तो शनवर उनसे भी लड़की की आवाज में बातें कर उनसे दोस्ती करने की कोशिश में जुट गया। लूरज को इस बारे में कुछ शक हुआ तो उन्होंने फोन नम्बर के साथ भगत की कोठी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जब फोन नम्बर को ट्रेस कर उस तक पहुंची तो हैरान रह गई। फोन करने वाली लड़की नहीं बल्कि लड़का था। जो हूबहू लड़की की आवाज में फोन पर बात करता था।
 
शहर में एक दर्जन युवाओं को फंसाया
प्रतापनगर में रहने वाले शनवर अली ने दर्जन लड़कों को लड़कियों की आवाज में बात कर अपने प्रेम जाल में फसा रखा है। भगत की कोठी पुलिस थाने में शनवर ने लड़कियों की आवाज में बातकर सबको चौंका दिया। शनवर ने खुद पुलिस को बताया कि वो एक दर्जन युवाओं से फोन पर लड़की बन बातें करता था। 


पैसे के लिए नहीं, मस्ती के लिए बदलता था आवाज
शनवर ने भले ही एक दर्जन युवाओं को फोन पर लड़की की आवाज में बात कर प्रेम जाल में फसाया हो। लेकिन पुलिस के मुताबिक, शनवर पैसे के लिए नहीं बल्कि मस्ती के लिए युवाओं से लड़की की आवाज में बात करता था। सुबह से लेकर शाम तक शनवर कई युवाओं से लड़की बन बात करता था। फिलहाल पुलिस ने शनवर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना