बैठक व स्नेहमिलन कार्यक्रम का आयोजन
पुर (हलचल)। चेचानी परिवार विकास समिति पुर द्वारा सती माता पुर में नवनिर्मित विशाल हॉल में बैठक एवं स्नेहमिलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कोरोना गाइड लाइन की पालना में सीमित उपस्थिति के साथ बैठक की अध्यक्षता अर्जुन लाल चेचानी ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य प्रहलाद चेचानी, राधेश्याम चेचानी, मदन लाल, बसंती लाल, लादू लाल मौजूद थे। कोषाध्यक्ष राधेश्याम चेचानी ने विगत आठ वर्ष का खर्च ब्यौरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष अर्जुन लाल ने सतीमाता स्थल के निर्माण कार्य का ब्यौरा दिया। सभी ने उनसे अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया। राधेश्याम चेचानी (पूर्व अध्यक्ष महेश शिक्षा सदन) ने विकास कार्यों की सराहना करते हुये 72 गुणा 35 साइज के नवीन हॉल को शीघ्र बनवाने में सहयोग व सदस्यों को इस हेतु आगे आने को प्रेरित किया। प्रहलाद चेचानी ने सेवा प्रकल्प बढ़ाने को प्रेरित किया। | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें