राजस्थान शिक्षक संघ द्वारा सरकारी विद्यालयों में ऊनी स्वेटर वितरित

 


बेगूं (हलचल)। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बेगूं के तत्वावधान में अध्यक्ष भंवर सिंह मुरलिया के नेतृत्व में मकर संक्रांति के मौके पर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण, अगरबत्ती, दीप प्रज्ज्वलन कर कर्तव्य बोध पखवाड़े का आगाज किया गया और बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।
राप्रावि कांगसों की धातोल व राबाउप्रावि चेची में राष्ट्रीय उपशाखा बेगूं के अध्यक्ष भंवर सिंह मुरलिया ने संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में परिचय दिया। 14 से 23 जनवरी सुभाषचंद्र बोस जयंती तक कर्तव्य बोध पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। उपशाखा के अधिकांश विद्यालयों में संगोष्ठी का आयोजन कर शिक्षकों को कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प करवाते हुए संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। इस दौरान प्रधानाध्यापक दुर्गा शंकर मीणा, राबाउप्रावि चेची, अंजना वैष्णव, राधेश्याम धाकड़, प्रधानाध्यापक गिरीश शर्मा, गंगरार मंत्री बीरबल कुमावत, गिरधारीलाल सालवी, बनवारीलाल जाट, बाबूलाल गुर्जर, रघुवीर मीणा उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना