जयंती पर विवेकानंद के चित्र पर किया माल्यार्पण

 



भीलवाड़ा (हलचल)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा महानगर के बप्पा रावल नगर मे नगर सहमंत्री अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में सुभाष नगर इकाई द्वारा विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। इस दौरान महानगर सहमंत्री सूर्य देव सिंह शक्तावत ने बताया कि आज विवेकानंद की 159वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस दौरान सुभाष नगर के प्रिंसिपल, अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। साथ ही उषा चौहान, दीपक सेन, कुणाल सिंह राणावत, दीपक माहेश्वरी, चेतन शर्मा, गौतम बारेठ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा महानगर महाराणा प्रताप नगर द्वारा नगर मंत्री मनीष बारेठ के नेतृत्व में 12 जनवरी को विवेकानंद की 159वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन का कार्यक्रम किया गया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान महानगर मंत्री हर्षित शर्मा, युवराज सिंह राठौड़, दीपांशु, फाल्गुन, ऋषि, विजय, साहिल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

छात्र नेता अजय खोईवाल के नेतृत्व में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। छात्र नेता शुभम मल्होत्रा ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द की उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। उनके पश्चात् स्वामी विवेकानन्द द्वारा किये कार्यों को याद किया गये एवं उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान राजू धोबी, विजेश खटीक, हरीश खटीक, नाना लाल, सोहिल, चेतना, रागिनी, आयुषी जीनगर, कुणाल चंदेल, चेतन खटीक, पवन पराशर, लोकेश, मंजीत वर्मा, अजय सिंह, राघव परिहार, जिशान पठान आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

बनेड़ा (सीपी शर्मा) उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अनु कपूर , संकाय सदस्य एस.के. शर्मा, एस.एस. राठौड़, राकेश बाजिया तथा  अक्षय यादव के सानिध्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। प्राचार्य कपूर ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने उदबोधन में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को विवेकानंद के आदर्श वाक्य “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति के लिए आगे बढ़ो” से प्रेरणा लेने का आह्वान किया  संकाय सदस्य राठौड़ ने स्वामी विवेकानंद को यूथ आइकॉन बताया और युवा शक्ति को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में उपयोग करने का आव्हान किया कार्यक्रम में अभिषेक शर्मा, रतनी रेगर, कांता रेगर, आरती जीनगर, अनिता माली, अर्पित शर्मा तथा नारायणी तेली ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला  कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. प्रभारी सहायक आचार्य एस. के. शर्मा ने किया इसके पश्चात एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में सफाई कार्य कर श्रमदान  किया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा