प्रदेश में भी क्रूज टूरिज्म की तैयारी, बड़ी झीलों, तालाबों पर हाऊस बोट संचालन के प्रयास

 


 जयपुर । पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन के विकास एवं रोजगार सृजन के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस सम्बन्ध में चम्बल नदी पर पर्यटकों के लिए क्रूज शिप संचालन तथा प्रदेश की अन्य बड़ी झीलों, तालाबों पर हाऊस बोट संचालन के प्रयास भी किए जा रहे हैं। 

 

इस संबंध में हेरिटेज रिवर जर्नीज प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  राजसिंह एवं अन्य अधिकारियों ने बुधवार को पर्यटन मंत्री, प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन विभाग के अन्य उच्चाधिकारियों के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया।

 

  सिंह ने बताया कि देश में गंगा नदी सहित अन्य प्रमुख नदियों एवं जल क्षेत्रों में इस तरह के क्रूज शिप चलाये जा रहे है। इससे उन क्षेत्रों में पर्यटन विकास एवं रोजगार के लिए नई सम्भावनाएं खुली है। राजस्थान में भी इसी तर्ज पर चम्बल नदी एवं अन्य प्रमुख झीलों, तालाबों आदि में क्रूज शिप तथा हाऊस बोट चलाए जाने के गम्भीरतापूर्वक प्रयास किये जा रहे हैं। इससे न केवल प्रदेश में पर्यटन के नवीन क्षेत्रों का विकास होगा, बल्कि नौजवानों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा