युवक की हालत बिगड़ी, भाई ने कहा- कुछ लोगों ने मारपीट कर खिला दी जहरीली वस्तु

  भीलवाड़ा हलचल। शहर के सुभाषनगर थाना सर्किल में रहने वाले एक युवक की तबीयत बिगडऩे पर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक के भाई का कहना है कि उसे तीन चार लोगों ने पैसे की लेन-देन के चलते पहले मारपीट की, फिर उसे कोई जहरीली वस्तु खिला दी। इसी के चलते उसकी हालत बिगड़ गई। 
आरसी व्यास कॉलोनी निवासी विनोद सांसी ने हलचल को बताया कि उसका भाई दीपक 30 पुत्र प्रहलाद सांसी केशव हॉस्पिटल के पास झोंपड़ी में परिवार सहित रहता है। विनोद ने बताया कि उसके भाई दीपक से राजू नामक युवक पैसे मांगता था। इसे लेकर आज राजू व उसके तीन-चार साथियों ने दीपक के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे कोई जहरीली वस्तु खिला-पिला दी। इससे दीपक की हालत बिगड़ गई। दीपक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, पुलिस के पीडि़त युवक के बयान दर्ज करने के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी। 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना