भारतीय नौसेना ने किया ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, एकदम सटीक था निशाना
नई दिल्ली। भारत को मंगलवार के दिन बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। पश्चिम तट पर तैनात लड़ाकू युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। भारतीय नौसेना के सूत्रों ने बताया कि ये मिसाइल का समुद्र से समुद्र में मार करने वाला वैरिएंट था। इसने सटीकता के साथ लक्ष्य जहाज पर वार किया। | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें