मोबाइल वैन ने तीन हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग करऑक्सीजन लेवल चेक किया

 


 निम्बाहेड़ा/ भीलवाड़ा हलचल। । केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सात वर्ष एवं दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में सांसद सी.पी. जोशी की पहल पर आमजन के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा कार्य करने के उद्देश्य से निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी के निर्देशन में मोबाइल वैन का संचालन किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए नगर प्रवक्ता कमलेश बनवार ने बताया कि निम्बाहेड़ा नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में मंगलवार को दूसरे दिन मोबाइल वैन के माध्यम से पार्षद एवं अभियान संयोजक जगदीश माली के द्वारा पूर्व मनोनीत पार्षद आशाराम सेन के सहयोग से नगर के श्रीराम कॉलोनी, शिव कॉलोनी, गणेश नगर, सत्यनारायण मंदिर, कुम्हारों का भट्टा एवं जावद दरवाजा क्षेत्र निवासियों के ऑक्सिमिटर से ऑक्सीज लेवल एवं टेम्परेचर स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही लगभग तीन हजार लोगों को आयुष काढ़ा एवं जरूरतमंदों को मेडिकल किट वितरित किए गए। भाजपा द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की क्षेत्रवासियों द्वारा खूब सराहना की जा रही है।

बता दें कि संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभा के लिए 8 मोबाइल वैन द्वारा 10 दिन तक क्षेत्र में घूमकर मास्क, सेनेटाइजर, काढ़ा, मेडिकल किट वितरित किये जायेंगे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना