पुलिस कर्मियों के लिए चाय की व्यवस्था व जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य

 


 भीलवाड़ा हलचल। नगर परिषद सभापति राकेश पाठक द्वारा चलाए जा रहे *"कोई भूखा ना सोए अभियान"* में शहीद चौक सेवा समिति के सदस्य द्वारा भोजन निर्माण व पैकिंग में सहयोग किया जा रहा है। इसी के साथ ही इस अभियान में लगे कार्यकर्ताओं के लिए चाय व लेमन टी की व्यवस्था भी समिति के द्वारा की जा रही है।

 जिला कलेक्टर शिव प्रकाश नकाते सोमवार को इस अभियान का निरीक्षण करने गुरुद्वारे पहुंचे तब समिति द्वारा कलेक्टर महोदय को लेमन टी पिलाई गई तथा समिति द्वारा किए जा रहे हैं अन्य सेवा कार्यों  जैसे विभिन्न चौराहों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों को चाय पिलाना जरूरतमंद व्यक्तियों में परिवारों तक भोजन व राशन सामग्री पहुंचाना आदि की जानकारी दी गई। कलेक्टर महोदय ने शहीद चौक सेवा समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।शहीद चौक सेवा समिति के द्वारा अनलॉक में व्यापारियों से सभी नियमों का पालन करने व सावधानी बरतने की अपील की गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना