राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा राशमी की हुई वर्चुअल बैठक

 


 राशमी । (कैलाश चन्द्र सेरसिया) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा राशमी की वर्चुअल बैठक उपशाखा अध्यक्ष गोपाल जाट देवपुरा की अध्यक्षता में हुई,जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव माध्यमिक शिक्षा रमेश चंद्र पुष्करणा, विशिष्ट अतिथि विभाग संगठन मंत्री डॉ हीरालाल लोहार, जिलाध्यक्ष तेजपालसिंह शक्तावत, जिलामंत्री प्रकाशचंद्र बक्शी, अतिरिक्त जिला मंत्री राजेन्द्र कुमार व्यास रहे।

उपशाखा मंत्री सुनील कुमार परिहार ने बताया कि इस वर्चुअल बैठक की शुरुआत उपशाखा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक कुमार जोशी के स्वागत उदबोधन के साथ होकर प्रदेश सचिव रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि इस कोरोना काल मे संगठन के कार्यकर्त्ता सामाजिक सरोकार के कार्य कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं। विभाग संगठन मंत्री डॉ हीरालाल लोहार ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी उसकी सदस्यता ही होती है। लोकतंत्र में जिस संगठन की सदस्यता ज्यादा होती है उसका प्रभाव भी उतना ही ज्यादा होता है। तथा आगामी सत्र में प्रभावी सदस्यता अभियान चलाकर रिकॉर्ड वृद्धि करने का आव्हान किया।जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत ने स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए टीकाकरण हेतु पेटेंट मुक्त अभियान में अधिक से अधिक संख्या में आमजन को जोड़ने का आव्हान किया। जिलामंत्री प्रकाश चंद्र बक्शी ने कोरोना महामारी के चलते प्राथमिक शिक्षा में आने वाली चुनोतियों को बताते हुए कहा कि प्रदेढ़ में प्राथमिक शिक्षा को बचाना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इसके लिए शिक्षक पूर्व छात्रों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, भामाशाहों एवम एनजीओ आदि का सहयोग लेकर कार्य करेंगे।बैठक में उपशाखा अध्यक्ष गोपाल जाट देवपुरा ने सामाजिक सरोकार के कार्यो के तहत अधिकाधिक वृक्षारोपण करने हेतु आव्हान किया तथा अध्यक्ष जाट ने स्वयं के विद्यालय में पीपल का पौधा लगाकर राशमी ब्लॉक में "विद्यालय - विद्यालय पीपल अभियान" की शुरुआत की, जिसके तहत इसी वर्ष ब्लॉक के प्रत्येक विद्यालय में एक पीपल का पौधा लगाया जाएगा, जिसका बाद में विस्तार करते हुए प्रत्येक शिक्षक के द्वारा पीपल का पेड़ लगाने का अभियान चलाया जाएगा। तथा कोविड 19 के शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु जनजागरण का कार्य भी किया जाएगा। बैठक के दौरान पूर्व में तय शादी को कोरोना के कारण स्थगित करने पर सभी साथियों के द्वारा उपशाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बारेठ का अभिनंदन किया गया।

साथ ही जाट ने कुक कम हेल्पर का मानदेय जो कि एक वर्ष से भी ज्यादा समय से बकाया है, के भुगतान की भी मांग की।

इस बैठक को अतिरिक्त जिलामंत्री राजेन्द्र कुमार व्यास ने संबोधित करते हुए उपशाखा अध्यक्ष जाट की अनूठी पहल विद्यालय विद्यालय पीपल अभियान" व अन्य सांगठनिक कार्यों में उपशाखा टीम का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का आव्हान किया।

बैठक में जिला उपसभाध्यक्ष उदयलाल अहीर, नरेश दत्त व्यास, घनश्याम पारीक, माधव लाल सुथार, रमेश चंद्र गवारिया, प्रहलाद राय खटीक, विकास आचार्य सहित अनेक शिक्षकों ने भाग लिया।वर्चुअल बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बारेठ ने किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना