मांडलगढ़ प्रधान जोशी के भाग्य का फैसला 17 को

 


भीलवाड़ा। मांडलगढ़ पंचायत समिति के प्रधान सतीश जोशी के भाग्य का फैसला 17 फरवरी को होगा। उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। कई दिन से कले€क्‍ट्रेट व जिला परिषद के बीच अटकी फाइल को आज हरी झंडी मिल गई। जिला कलेक्‍€टर आशीष मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 17 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11
बजे का समय तय किया है। बैठक की अध्यक्षता मांडलगढ़ एसडीओ करेंगे।
तकरीबन 20 दिन पहले कांग्रेस, भाजपा व निर्दलीय पंचायत समिति सदस्यों ने जिला परिषद सीईओ के समक्ष पेश होकर मांडलगढ़़ प्रधान सतीश जोशी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। तब प्रस्ताव पर 23 में से 21 सदस्यों के हस्ताक्षर थे, पर उपस्थित 19 हुए थे। प्रधान जोशी विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के समर्थक माने जाते हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना