संगम विश्विद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय को मिला आई. आई. आर. एफ. रैंकिंग में प्रथम स्थान

 

भीलवाड़ा (हलचल)। हाल ही में प्रकाशित भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (आई. आई. आर. एफ.), 2022 रैंकिंग सूची के अनुसार संगम विश्विद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विश्विद्यालय कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने बताया कि आई. आई. आर. एफ., 2022 की सर्वश्रेष्ठ बी. स्कूल (विश्विद्यालय कार्यक्रम) की रैंकिंग सूची में संगम विश्विद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय को राजस्थान में प्रथम स्थान तथा समूचे उत्तरी क्षेत्र में 10वा स्थान प्राप्त हुआ। संकाय अधिष्ठाता प्रो. विभोर पालीवाल ने बताया कि आई. आई. आर. एफ. भारत के 150 से ज्यादा बी स्कूलों को शैक्षणिक तथा शोध गुणवक्ता के आधार पर रैंकिंग प्रदान करने वाली एक स्वतंत्र इकाई हैं। रैंकिंग प्रकिया पर बात करते हुए प्रो. पालीवाल ने बताया कि आई. आई. आर. एफ. ने रैंकिंग प्रकिया को दो चरणों में विभाजित किया हुआ है, पहले चरण में बी स्कूल के दस्तावेजों यथा शैक्षणिक, शोध, संकाय सदस्यों की संख्या एवं शैक्षणिक योग्यताएं आदि का सत्यापन होता हैं तत्पश्चात द्वितीय चरण में आई. आई. आर. एफ. के प्रतिनिधि संकाय के अधिष्ठाता का साक्षात्कार लेते हैं। इस पूरी जटिल प्रक्रिया के पश्चात आई. आई. आर. एफ. भारत के सर्वश्रेष्ठ बी. स्कूल की रैंकिंग जारी करता है जो आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए लागू होती हैं। इस अवसर पर विश्विद्यालय कुलसचिव प्रो. राजीव मेहता ने खुशी जाहिर कर इसे विश्विद्यालय के सतत् विकास में नींव का पत्थर बताया तथा समस्त संकाय सदस्यों को बधाई दी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना