बीते 24 घंटों में 12 हजार से अधिक आए नए मामले, अब तक करीब 80 लाख लोगों को दी गई वैक्सीन

 


नई दिल्ली। हर दिन की तरह शनिवार सुबह भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के कारण देश में संक्रमण से जुड़े आंकड़ों को जारी किया। इसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के कुल 12 हजार 1 सौ 43 नए मामले सामने आए और 103 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही अब तक देश में कोविड-19 संक्रमण की संख्या 1 करोड़ 8 लाख 92 हजार 7 सौ 46 हो गई वहीं मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 55 हजार 5 सौ 50 है।

79 लाख से अधिक लोगों को दी गई वैक्सीन

भारत में 16 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई है और अब तक देश में कुल 79 लाख 67 हजार 6 सौ 47 लोगों को वैक्सीन की खुराक मिल चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में शुक्रवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20 करोड़ 55 लाख 33 हजार 3 सौ 98 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख 43 हजार 6 सौ 14 सैंपल केवल कल टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1 लाख 36 हजार 5 सौ 71 है और स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1 करोड़ 6 लाख 6 सौ 25 है।

 

मिजोरम में बीते 24 घंटों में एक नया मामला

मिज़ोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने राज्य में महामारी के हालातों का डाटा जारी किया। इसके अनुसार मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का 1 नया मामला सामने आया। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,392 है जिसमें 20 सक्रिय मामले, 4,363 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 9 मौतें शामिल हैं।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज