कोरोना के नए मामलों में 89 फीसद इन सात राज्यों से, अब तक 1.26 करोड़ लोगों को लग चुका टीका

 



नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में इस समय कोरोना के उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,51,708 है। इस संख्या में वृद्धि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे कुछ राज्यों में संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि की वजह से हैं। मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में महामारी के 16,738 नए मामले सामने आए हैं और इनमें से 89.57 प्रतिशत मामले सात राज्यों से हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,10,46,914 हो गई है। वहीं 138 और मौतों से कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,56,705 हो गई है। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 1,07,38,501 होने से ठीक होने की दर 97.21 फीसद हो गई है वहीं मत्यु दर 1.42 हो गई है।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के 8,807 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, केरल में 4,106 और पंजाब में 558 नए मामले सामने आए हैं। मौतों के मामले भी महाराष्ट्र में सर्वाधिक दर्ज किए। 138 मामलों में 80 अकेले महाराष्ट्र से हैं। जबकि केरल में 17, पंजाब में सात और कर्नाटक व तमिलनाडु में छह-छह लोगों की मौत दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात

केंद्र ने संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारणों का पता लगाने और राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के समन्वय के लिए केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और जम्मू कश्मीर में बहुविभागीय टीम तैनात की हैं।

आइसीएमआर के अनुसार 24 फरवरी तक देश में 21,38,29,658 नमूनों की जांच हो चुकी है। बुधवार को 7,93,383 नमूनों की जांच की गई।

राज्यों से प्रभावी कदम उठाने को कहा

कोरोना के प्रसार की कड़ी तोड़ने के लिए केंद्र ने त्वरित कदम उठाने को कहा है। केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को प्रभावित जिलों में जांच बढ़ाने की सलाह दी है। साथ ही संक्रमित व्यक्तियों को पृथक कर अस्पताल में भर्ती कराने और उनके संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाने को कहा है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उभरती स्थिति के बारे में जिलों के अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा करने की सलाह भी दी गई है।

1.26 करोड़ लोगों को लग चुका टीका

गुरुवार सुबह सात बजे तक देश में 2,64,315 सत्रों में कोरोनारोधी टीकाकरण करा चुके लोगों की कुल संख्या 1,26,71,163 हो गई है। इनमें 65,47,831 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 16,16,348 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और अग्रिम पंक्ति के 45,06,984 कर्मी (पहली खुराक) शामिल हैं। टीकाकरण अभियान शुरू होने के 40वें दिन बुधवार को 5,03,947 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 2,87,032 स्वास्थ्यकíमयों को पहली खुराक दी गई, जबकि 2,16,915 स्वास्थ्यकíमयों को दूसरी खुराक दी गई। टीके की कुल 1,26,71,163 खुराकों में से 1,10,54,815 स्वास्थ्यकíमयों और अग्रिम पंक्ति के कíमयों को पहली खुराक दी गई है, जबकि 16,16,348 स्वास्थ्यकíमयों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। अब तक हुए टीकाकरण में आठ राज्यों में 56 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हुआ है।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज