मिश्री के डिब्बे में पड़ी गोली खाने से विवाहिता की मौत

 


 भीलवाड़ा हलचल। शहर के कावांखेड़ा में एक विवाहिता की मिश्री के डिब्बे में पड़ी कोई गोली खाने के बाद जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना मृत्यु पूर्व अस्पताल में पुलिस को दिये बयान में महिला ने बताई थी। 
कोतवाल मूलचंद वर्मा ने हलचल को बताया कि कावांखेड़ा निवासी पूजा मीणा (28) पत्नी राजकुमार मीणा की बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किये। बयान में पीडि़ता ने कहा कि घर में अंधेरा था। इस दौरान उसने मिश्री के डिब्बे में रखी गोली खाई थी। उधर, बयान के बाद उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरके कॉलोनी निवासी मृतका के पिता जगदीश मीणा की मौजूदगी में  पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना