LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, फरवरी में तीसरी बार बढ़े दाम, 21 दिन में 100 रुपये की बढ़ोतरी


दिल्ली ।पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच आज आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है। यह दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है. बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

 

दिल्ली में LPG सिलेंडर का नया रेट

 

S.NoProduct NameAmount(in Rs.)
147.5 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder LOT - Filled3793.5
247.5 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder - Filled3793.5
347.5 Kg LPG Cylinder LOT - Filled3793.5
45 KG REFILL FTL - ND FILLED CYL425.5
519 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder LOT - Filled1519
619 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder - Filled1519
719 Kg LPG Cylinder LOT - Filled1519
85 KG REFILL FTL (POS) ND FILLED CYL445.5
95 KG FTL (POS) ND CYLINDER1389.5
105 KG FTL - ND CYLINDER1369.5
1119 Kg LPG Nanocut Cylinder - Filled1781
1247.5 Kg LPG Cylinder - Filled3793.5
135 Kg LPG Cylinder Non Domestic - Filled425.5
1419 Kg LPG Cylinder - Filled1519
1514.2 Kg LPG Cylinder - Filled Without Subsidy794
165 Kg LPG Cylinder - Filled Without Subsidy293
1714.2 Kg LPG Cylinder - Filled794
185 Kg LPG Cylinder - Filled293
19425 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder - Filled33980
20425 Kg LPG Cylinder - Empty0
21425 Kg LPG Cylinder - Filled33980

स्रोत: IOC

 

3 महीने में 200 रुपये तक हुआ महंगा 

एक दिसंबर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे। इसके बाद 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए और सिलेंडर 694 रुपये हो गया।  4 फरवरी को की गई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई। 

प्रमुख शहरों में बिना सब्सिडी वाले 14.2 Kg LPG सिलेंडर की नई कीमत

  • दिल्ली     794
  • मुंबई    794
  • कोलकाता 822
  • लखनऊ 832
  • आगरा 807
  • जयपुर  805
  • पटना  884
  • इंदौर  822
  • पुणे  798
  • अहमदाबाद  801

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना