मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों ने किया निरीक्षण

 


 चित्तौड़गढ़  हलचल । । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 27 फरवरी को मातृकुंडिया में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। गुरुवार को कई जनप्रतिनिधियों  और पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों ने  सभा स्थल का निरीक्षण किया  और व्यवस्थाएं देखी।  इस दौरान राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री  उदयलाल आंजना, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, जिला प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को लेकर कई दिशा-निर्देश प्रदान किये। इसके साथ ही पूर्व मंत्री  रामलाल जाट, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक शंकर लाल बैरवा, कपासन प्रधान  भेरूलाल चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। तो वहीं जिला कलेक्टर के के शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक  दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर  रतन कुमार, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक  हिम्मत सिंह, उपखंड अधिकारी  सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान सरकार के मंत्रीगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सभा स्थल, हेलीपैड, सेफ हाउस, पार्किंग स्थलों सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मंगलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 27 फरवरी को चित्तौड़गढ़ जिले के मातृकुंडिया में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसे लेकर निरीक्षण का दौर जारी है

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा