दाल मिल फैक्ट्री धधकी, 9 करोड़ रुपए का नुकसान

 

जयपुर। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दाल मिल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में करीब 9 करोड़ रुपए का नुकसान होना बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि रोड नंबर-14 पुलिया के पास साबू सुपर एडिबल्स प्राईवेट लिमिटेड के नाम से मोहित साबू की दाल मिल फैक्ट्री है। रात करीब डेढ़ बजे अचानक फैक्ट्री से आग की लपटे उठने लगी। आग की भीषण लपटों को उठता देखकर लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने करीब आधा दर्जन दमकल व पानी के टैंकरों की मदद से दाल मिल से उठ रही गगनचुंभी आग की लपटों को काबू पाया। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। दाल मिल मालिक मोहित साहू का कहना है कि आग से फैक्ट्री, मशीनरी के साथ ही भारी मात्रा में रखी दाले भी चपेट में आई। जिससे फैक्ट्री में करीब 9 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना