मालगाड़ी की चपेट में आकर दो हाथियों की मौत

 


भुवनेश्वर। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में राउरकेला के बिसरा क्षेत्र में महिपनी के पास दो हाथियों की उस वक्त मौत हो गई, जब एक मालगाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी सूचना दी है। बन्डामुन्डा के सहायक रेल प्रबंधक निशांत कुमार ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह गुरुवार को लगभग 1 बजे के करीब हुआ, जिस वक्त जंगली हाथी झुंड में पटरियों को पार कर रहे थे। हालांकि इसके सटीक कारण के बारे में बता पाना मुश्किल है, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा हाथियों द्वारा दिशा में बदलाव किए जाने के चलते हुआ होगा। रेलवे और वन अधिकारी मौके पर हैं और मार्ग पर रेल यातायात को बहाल कर दिया गया है।"


उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। राउरकेला डिवीजन के सहायक वन संरक्षक टंकाधर बेहरा ने कहा कि दुर्घटना के समय ट्रेन की गति क्या रही होगी इस पर गौर फरमाया जाएगा।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा