बूंदी की मेज नदी में बारातियों की बस गिरी,25 की मौत; राहत कार्य जारी

बूंदी /जिले के केशोरायपाटन इलाके में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। हादसे मे अभी तक 25 लोगों की मौत की सूचना आई है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।ख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। ये सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।


  नदी की पुलिया पर हुआ हादसा


यह हादसा बूंदी में मेज नदी पर बनी पुलिया पर हुआ है। पुलिया पर सुरक्षा दीवार नहीं है और इस वक्‍त नदी में पानी का वेग तेज है। बस में क्षमता से अधिक सवारियां थी। नदी पर बनी पुलिया पर ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस नदी में जा गिरी। जिला कलक्टर अंतर सिंह नेहरा ने बताया मौके पर अधिकारी और बचाव दल पहुंच गए हैं और लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया है। मृतक किस परिवार के हैं, इस बारे में अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।


बारात की  थी बस



नदी में गिरी बस बारातियों से भरी थी। कोटा के एक परिवार के कुछ लोग शादी समारोह में भात लेकर जा रहे थे। सवारियों से भरी यह बस कोटा से सवाईमाधोपुर जा रही थी। इसमें 30 लोग सवार थे। बस की रफ्तार अधिक होने के कारण यह दुर्घटना हुई। मेज नदी के पुल पर बस अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। नदी में बस के गिरने के बाद स्‍थानीय लोगों यात्रियों को बचाने का पूरा प्रयास किया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों में अधिकांश पुरुष यात्री हैं।


 


गहलोत ने व्‍यक्‍त किया दुख


मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘बूंदी में हुए हादसे के बारे में जान मुझे गहरा दुख हुआ है, जिसमें करीब 25 लोग बस के नदी में गिर जाने के बाद जान गंवा चुके हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’


दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा


ख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। ये सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।


 


  पायलट ने किया ट्वीट 


वहीं उप मुख्‍यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर हादसे के प्रति दुख जताया है और लिखा, ‘बूंदी के लाखेरी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरने से हुए हादसे में कई लोगों की मौत और जख्‍मी होने की खबर ह्दय विदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’


 


 भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सतीष पुनिया ने कहा, ‘आज राजस्थान के बूंदी जिले में बस हादसे में हताहतों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता हूं, यह हादसा एक और सबक दे गया। इस युग की इस बड़ी चुनौती से पार पाकर भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसको लक्षित करके काम करें। 


काल लिए गए हैं।https://s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/khaskhabar/khaskhabarimages/img500/69-1582699938-431441-khaskhabar.jpg


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना