मध्‍य प्रदेश में गेहूं बेचने के लिए अब दो मार्च तक कराया जा सकता है पंजीयन


भोपाल। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी उपार्जन केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए प्रदेश में अब तक 18 लाख से ज्यादा किसान पंजीयन करा चुके हैं। किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने पंजीयन की अंतिम तारीख 28 फरवरी से बढ़ाकर दो मार्च कर दी है। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन होगा। गेहूं की बंपर पैदावार की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खरीदी की अधिकतम तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।


खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 18 लाख 22 हजार से ज्यादा किसानों का पंजीयन हो चुका है। इसमें 11 लाख 80 हजार 597 किसानों का पंजीयन पुराना है। वहीं, इस साल छह लाख 41 हजार 648 किसानों के नए पंजीयन हुए हैं।


ई-उपार्जन पोर्टल में दर्ज किसानों की गेहूं फसल का रकबा 48 लाख 54 हजार 442 हेक्टेयर है। इसके और बढ़ने की संभावना है। उधर, गेहूं खरीदी के साथ उसके सुरक्षित भंडारण का इंतजाम करने के लिए 35-40 लाख मीट्रिक टन क्षमता के ओपन कैप (खुले में प्लेटफार्म) बनाने की तैयारी चल रही है।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना