Video अब महिलाओं को आया भाव, इलाज के लिए ले जाया गया देवरे पर, चिकित्सा टीम भी पहुंची

भीलवाड़ा (हलचल)। जिले के सालरियाखेड़ी ग्राम में स्कूली छात्राओं के बाद अब कुछ महिलाओं की हालत भी बिगड़ गई है। इस बीच 11 में से 7 छात्राओं को आज महात्मा गांधी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन दो की हालत फिर बिगड़ गई। कल जहां अस्पताल में तमाशा हुआ, वैसा ही तमाशा आज गांव में देखा गया। गांव में चिकित्सा टीम के साथ ही पुलिस भी पहुंची है।
जानकारी के अनुसार शाहपुरा क्षेत्र के सालरियाखेड़ी में कुछ दिन पहले एक के बाद एक छात्र-छात्राओं की हालत बिगडऩे लगी। पहले ऊपरी हवा मानकर देवरे पर इलाज कराने का प्रयास किया लेकिन हालत नहीं सुधरी तो उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया जहां उन्हें भाव आया जिससे वहां तमाशा हो गया। पूरी रात इलाज के बाद सुबह 11 में से 7 छात्राओं को डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन इनमें से दो की हालत फिर बिगड़ गई। देखरेख कर रही पंचायत समिति सदस्य शुचि पांचाल ने हलचल को बताया कि आज सुबह छुट्टी करने के बाद दो छात्राओं को फिर दौरे पड़े। 
उन्होंने बताया कि गांव में भी कुछ और महिलाओं को इस तरह की शिकायत होने की बात सामने आई है। इस बीमारी के चलते गांव में दहशत का माहौल है। आज हुई घटना के बाद शाहपुरा से मेडिकल टीम और पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे हैं। 
सरपंच कालूलाल गुर्जर ने बताया कि गांव में आज दो महिलाएं भूरी व एक अन्य भी बीमार पड़ी हैं, जिन्हें उपचार के लिए पास के देवनारायण के स्थान पर ले जाया गया है। वहीं चिकित्सा टीम ने अस्पताल से छुट्टी मिली बालिकाओं व अन्य की जांच पड़ताल की है। अभी यह स्थिति साफ नहीं हो पाई कि इस रहस्यमयी बीमारी का कारण क्या है।
इस बीच महात्मा गांधी अस्पताल के प्राचार्य डॉ. अरूण गौड़ ने बताया कि इस तरह के मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। अब अगर कोई मरीज आता है तो उसे अलग वार्ड में रखा जाएगा।    



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना