मनुष्य को देवताओं से नही डरना चाहिए

बिजौलियां(जगदीश सोनी) पूज्य निर्यापक मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज संसघ के परम सानिध्य में श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ तपोदय तीर्थ क्षेत्र बिजौलियां पर चल रहें श्री पार्श्वनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के द्वितीय दिवस पर गर्भकल्याणक की क्रियाएँ संपन्न हुई। प्रातःकाल को शांतिधारा व अभिषेक संपन्न हुए । बड़े मंदिर के महिला मंडल की सदस्यों द्वारा मंगलाचरण का आयोजन हुआ। इस अवसर पर निर्यापक मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को देवताओं से नही डरना चाहिए। भगवान जब गर्भ मे आते तो प्रकृति उनका स्वागत करती है। माता को पूज्य बेटा बनाता हैं। गर्भ मे बालक आने के  छह महीने पहले से घर मे धार्मिक कार्य करने होते हैं। दोपहर में भगवान की माता का गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। उसके पश्चात मुनि श्री महासागर जी महाराज के प्रवचन हुए। पंचकल्याणक के कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी प्रदीप भैया व सुयश भैया अशोकनगर के निर्देशन में संपन्न हों रहे हैं। सायंकाल को शंका समाधान और उसके बाद आरती का आयोजन किया जा रहा है।गर्भकल्याणक के रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत महाराजा अश्वशेन का दरबार लगाया गया।महाराजा अश्वसेन द्वारा 16 स्वप्न दर्शन का फलादेश और माता को 56 कुमारियों द्वारा भेंट समर्पण व माता के 16 स्वप्न  सचित्र प्रस्तुत किये गए।बुधवार को भगवान पार्श्वनाथ के जन्मकल्याणक अवसर पर सुबह 8 बजे से बिजौलियां नगर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इस अवसर पर सौधर्म इंद्र सुमेरु पर्वत पर जन्माभिषेक के लिए बालक पार्श्वकुमार को ऐरावत हाथी पर विराजमान करके नगर परिक्रमा करेगा। महाप्रभावना के साथ पांडुकशिला पर जन्म अभिषेक होगा। उसके पश्चात श्रावको को छप्पन भोग मिष्ठान वितरित होगा। उसके पश्चात 1:00 बजे से मुनि श्री सुधासागर जी महाराज संसघ के सानिध्य में सहस्त्रकूट जिनालय व नंदीश्वर दीप का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम होगा।" alt="" aria-hidden="true" />


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना