एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, परिवार ने कहा- आखिर तक मुस्कुराते रहे

  मुम्बई ।बॉलीवुड एक्टर इरफान के निधन की खबर से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल  ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी है। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वो चले गए... ऋषि कपूर चले गए...मैं खत्म हो गया हूं!'


परिवार का बयान


ऋषि कपूर के परिवार की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना भी दे दी गई है। ऑफ़िशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, ऋषि कपूर ने गुरुवार को सुबह 8:45 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कहा। इसमें बताया गया कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से leukemia से पीड़ित थे। वह हंंसते हुए और लोगों को हंसाते हुए इस दुनिया का साथ छोड़ा। इस बयान में लॉकडाउन की वजह से भीड़ इकठ्ठा ना होने की भी बात कही गई है। लोग से अपील की गई है कि वह नियम का पालन करें, जो इस वक्त लागू है। 


बुधवार को एक्टर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया  गया है। उनका इलाज़ मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में चल रहा था। भाई रणधीर कपूर ने इस खबर को कन्फर्म किया था कि ऋषि कपूर की तबीतय ठीक नहीं है। अब इसी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस 


 



ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत थी। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे हैं। उन्हें साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद वह अपने इलाज़ के लिए न्यूयॉर्क गए थे। उनके आखिर वक्त में उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ ही रहीं। वहीं, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी है। लॉकडाउन  की वजह से फिलहाल वह दिल्ली में ही फंसी हुई हैं। 


ऋषि कपूर का आखिरी ट्वीट


ऋषि कपूर जाते-जाते अपने आखिरी ट्वीट में लोगों से एक साख रहने की अपील कर गए। उन्होंने कोरोना वायरस योद्धाओं पर हो रहे हमले की निंदा की और लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस युद्ध को एक साथ जीतना होगा। 




 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना